


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में योगाभ्यास किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं बड़ी संख्या में लोगों योग कर स्वस्थ्य रहने का सन्देश दिया।
योग हमारे देश की प्राचीन परंपरा है
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन परंपरा है और लोग वर्षों से इसका अभ्यास करते आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहल से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, जिससे योग को वैश्विक पहचान मिली। मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और दिन में कम से कम कुछ समय योग को जरूर दें। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, क्योंकि योग का अर्थ है जोड़ना। इसे अपने जीवन से जोड़ें। आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इसे अपना रही है। उन्होंने बताया कि वे खुद हर रोज़ 25-30 मिनट योग करते हैं, कपालभाति करने से उनका वजन कम हुआ है.।रोग से बचने और स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है।