प्रदेश में रीवाइल्डिंग से संतुलित होगी वाइल्डलाइफ इकोलॉजी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्यप्रदेश में स्वैम्प डियर (बारहसिंगा) सहित कई प्रजातियों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पुनर्वास एवं पुनर्प्रवेश कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 hours ago
61
0
...

मध्यप्रदेश में स्वैम्प डियर (बारहसिंगा) सहित कई प्रजातियों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पुनर्वास एवं पुनर्प्रवेश कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वैज्ञानिक पद्धति से इन प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इन प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिये 'रीवाइल्डिंग'की अभिनव पहल की गई है। रीवाइल्डिंग का उद्देश्य वाइल्डलाइफ इकोलॉजी को संतुलित कर लुप्त होती प्रजातियों को पुनर्जीवित करना, संकटग्रस्त प्रजातियों का संरक्षण करना और जैव विविधता को बढ़ावा देना है। प्रदेश में की गई यह पहल अन्य राज्यों के लिए वन संरक्षण का मॉडल बनेगी।


रीवाइल्डिंग का अर्थ है प्रकृति को उसकी मूल अवस्था में लौटाना। इसके लिये जंगलों में उन प्रजातियों को पुनः बसाया जाता है, जिनके बिना पारिस्थितिकी तंत्र अधूरा है। इसमें शिकारी प्रजातियों और शिकार प्रजातियों को शामिल किया जाता है। माना जाता है कि इन प्रजातियों के बिना जंगल का आहार-संतुलन बिगड़ता है और नेचुरल लाइफ साइकिल टूट जाती है।


‘टाइगर स्टेट’ कहलाने वाला मध्यप्रदेश जैव विविधता से समृद्ध है। इसके बावजूद कई प्रजातियाँ विलुप्ति की कगार पर हैं। प्रदेश के वनों में स्वैम्प डियर (बारहसिंगा) की संख्या लगातार घट रही है। साथ ही बाघ और तेंदुए का संतुलन भी प्रभावित हुआ है। विलुप्त होती प्रजातियों को समय रहते पुनर्स्थापित कर जंगलों के साथ प्राकृतिक संतुलन को बनाये रखा जा सकता है।


वन विभाग ने रीवाइल्डिंग को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाई है। स्वैम्प डियर और अन्य प्रजातियों को पुनः प्राकृतिक आवास में बसाया जाएगा। केवल किसी एक जानवर पर नहीं, बल्कि पूरे जंगल में घास-भूमि और नदी के परिदृश्य पर ध्यान देकर जानवरों को बसाया जाएगा। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), वन अनुसंधान संस्थान और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ भी रीवाइल्डिंग के इस मिशन में सहयोग कर रहे हैं। जनजातीय और ग्रामीण समुदायों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें वन्यजीव पर्यटन के साथ ही आजीविका के नए अवसर मिल सकें। वन्यजीव वैज्ञानिकों का कहना है कि रीवाइल्डिंग केवल जानवरों को बचाने का कार्यक्रम नहीं है। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने का सशक्त उपाय भीहै, क्योंकि जंगल कार्बन भंडारण बढ़ाने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद करते हैं। इससे जंगलों के साथ ही जल एवं मृदा संरक्षणभी होता है, क्योंकि इकोलॉजी के संतुलन से प्राकृतिक संसाधन भी सुरक्षित रहते हैं। रीवाइल्डिंग वन्य पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्थाको सशक्त बनाने का भी माध्यम है। इससे जंगल में बिना मानवीय हस्तक्षेप के प्राकृतिक चक्र सक्रिय बना रहेगा।


राज्य सरकार की यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब तक वन संरक्षण की नीतियाँ एक प्रजाति तक सीमित रहती थीं, किंतु रीवाइल्डिंग का फोकस पूरी तरह वाइल्डलाइफ इकोलॉजी पर है। यह प्रक्रिया देश के अन्य राज्यों में भी इकोलॉजी संतुलन के लिए मॉडल बन सकती है। प्रदेश में रीवाइल्डिंग का प्रयास इस बात का संकेत है कि सरकार और समाज के प्रयास अब वन और वन्यजीव संरक्षण से आगे जा कर प्रकृति को उसकी मूल अवस्था में लौटाने की ओर अग्रसर हैं। इस पहल से मध्यप्रदेश वन्य जीवन संरक्षण में अग्रणी राज्य बनेगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
सिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक अनिवार्य पूर्ण करें- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 महापर्व के सुव्यवस्थित संचालन के लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना का समय-सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। संबंधित विभाग उनके कार्यक्षेत्र में जारी गतिविधियों की निरंतर समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि सभी निर्माण कार्य दिसम्बर 2027 तक अनिवार्यत: पूर्ण हों। साथ ही भीड़ प्रबंधन तथा समस्त प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आवश्यक समन्वय भी इस अवधि तक सुनिश्चित कर लिया जाए।
36 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर से उज्जैन तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर बनेगा सर्विस रोड और नया ओवरब्रिज, एमपी कैबिनेट की मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश में 'जल जीवन मिशन" अंतर्गत पुनरीक्षित योजनाओं में प्रस्तावित लागत में वृद्धि राशि 2,813 करोड़ 21 लाख रूपये राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने का अनुमोदन किया, जो लगभग 13.55 प्रतिशत है।
24 views • 7 hours ago
Richa Gupta
सीएम डॉ. मोहन यादव ने तेजा दशमी की शुभकामनाएं दीं
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने तेजा दशमी की बधाई दी हैं। उन्होंने वीर तेजाजी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक देवता वीर तेजाजी की कृपा से सबका जीवन खुशहाल हो।
72 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
BJP प्रदेशाध्यक्ष ने दिया अपनी सादगी का परिचय! 3 सितंबर को आने वाले जन्मदिन के लिए कही बड़ी बात!
मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने चाहने वालों और कार्यकर्ताओं से एक खास अपील की है। दरअसल 3 सितंबर को आने वाले हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन को लेकर ये खास आग्रह किया है।
93 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल कलेक्टर तलब, एमपी हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ गई भारी
अवमानना के एक मामले में एमपी हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को तलब किया है। यह मामला कोलार इलाके की जमीन से जुड़ा है। साथ ही दो तहसीलदारों को भी तलब किया है।
98 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
सीएम दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ करेंगे वन-टू-वन मीटिंग, टेक्सटाइल सेक्टर पर होगा फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 सितंबर को दिल्ली में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों और नीति-निर्माताओं से रूबरू होंगे। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सहित वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
86 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल में सीएम आवास पहुंचे शिवराज सिंह, डॉ. मोहन यादव ने किया पुष्पगुच्छ से स्वागत
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।
89 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
धार में शुरू होगा PM मित्र पार्क, 4 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक 2 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
83 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP से बैंकॉक, सिंगापुर, जेद्दा के लिए सीधी उड़ान जल्द
मध्यप्रदेश से देश के बड़े शहरों और कई देशों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। सरकार ने देश के 16 बड़े शहरों और छह विदेशी शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की पहल की है। एविएशन पॉलिसी के तहत सरकार विमानन कंपनियों को इंसेंटिव देगी।
76 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
97 views • 12 hours ago
...