प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। रात के तापमान में गिरावट के बाद कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट आई। नवंबर में ठंड के इस दौर ने इंदौर में 50 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस बीच, भोपाल का न्यूनतम तापमान 84 साल पुराने रिकॉर्ड के करीब है। ग्वालियर में तापमान 3 साल पुराना रिकॉर्ड दोहरा रहा है। राजधानी में लोग सुबह से ही गर्म कपड़े पहने नजर आये. हल्की धूप के बावजूद ठंड का एहसास हुआ।
देश के 10 सबसे ठंडे शहरों में एमपी के शहर
भोपाल, इंदौर और राजगढ़ देश के 10 सबसे ठंडे शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। भोपाल देश का 10वां सबसे ठंडा शहर बन गया है. राजगढ़ 6 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि भोपाल और इंदौर 6.4 डिग्री तापमान के साथ दूसरे सबसे ठंडे शहर रहे।
1938 के बाद तीसरी बार सबसे कम पारा
मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर 1938 को न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री था। इसके बाद नवंबर 1975 को 6.4 दर्ज हुआ। उसके बाद 2025 में यह 6.4 डिग्री रहा है। तीसरी बार नवंबर माह में तापमान सबसे कम रहने की स्थिति बनी है।