


अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है, जब एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। यह जानकारी भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर दी।
विमान में सवार यात्री
विमान में 242 पैसेंजर सवार थे, जिनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।
15 डॉक्टर घायल
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
बचाव और राहत कार्य जारी
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।
इंटर्न डॉक्टर्स के हॉस्टल पर गिरा विमान
विमान जिस बिल्डिंग पर गिरा, वह इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। जानकारी के मुताबिक यहां 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। इससे सटे ब्लॉक में रेजिडेंट डॉक्टर्स रहते थे।