अमित शाह बोले– नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 16 hours ago
70
0
...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे मोदी सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। रविवार को नियुक्ति के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, भाजपा सांसदों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।


पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण


इसके उपरांत नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।


नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन का और होगा विस्तार


गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का और विस्तार होगा तथा मोदी सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को आप प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे। ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”


नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत


भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली आगमन पर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया तथा शुभकामनाएं दी गईं।”


नितिन नबीन एक मेहनती और जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता


वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने कहा कि नितिन नबीन एक मेहनती, अथक और जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उन्होंने दो पीढ़ियों तक संगठन की सेवा की है और संगठन व सरकार- दोनों स्तरों पर अपनी क्षमता साबित की है। एक साधारण कार्यकर्ता से नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने तक का उनका सफर भाजपा की मूल संस्कृति को दर्शाता है।


भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध


वहीं, नितिन नबीन ने एक पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए लिखा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हृदय से धन्यवाद। आपके मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं।”


संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मेरे लिए निरंतर सीख और प्रेरणा का स्रोत


उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्य करने का अवसर मेरे लिए निरंतर सीख और प्रेरणा का स्रोत रहा है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पर्यटकों का इंतजार खत्म... आम जनता के लिए फिर खुला लाल किला
दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर मंगलवार से आम पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल श्रेणी में शामिल 17वीं शताब्दी का यह किला पांच दिसंबर से आम जनता के लिए बंद है।
40 views • 9 hours ago
Richa Gupta
छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा। जानिए छावनी सुधार से जुड़ी योजनाएं, सुविधाएं और सरकार का विजन।
91 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
अंजान नंबर से आई कॉल लेकिन आवाज नहीं, स्कैमर ऐसे बना रहे लोगों को अपना शिकार
देशभर में अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें ऐसी कॉल्स मिल रही हैं, जिनमें कॉल तो आती है, लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आती।
84 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय सीमा पर चीनी सेना की ताइवान से भी खतरनाक प्‍लानिंग, पाकिस्‍तान का साथ
चीन की सेना पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड और पाकिस्‍तानी सेना ने वॉरियर IX नाम से एक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास किया है। पाकिस्‍तान में दोनों सेनाओं का यह अभ्‍यास 14 दिसंबर को खत्‍म हो गया। इस दौरान चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं ने संयुक्‍त रूप से आतंकवाद निरोधक अभियान का अभ्‍यास किया। चीनी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि इस अभ्‍यास के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
85 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
देश का निर्यात नवंबर में 19.37% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
देश का निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
85 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आज के दिन भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह युद्ध 13 दिनों तक चला था
91 views • 12 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने मथुरा हादसे पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानिए क्या मदद दी जाएगी और प्रशासन की कार्रवाई।
87 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
अब अंडे भी सुरक्षित नहीं? लैब टेस्ट में खतरनाक रसायन मिले
भारत में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता सामने आई है। हाल ही में हुई एक लैब जांच में अंडे बेचने वाली एक कंपनी के अंडों में नाइट्रोफ्यूरन (Nitrofuran) और नाइट्रोइमिडाजोल (Nitroimidazole) जैसे दो बेहद खतरनाक और प्रतिबंधित रसायन पाए गए हैं।
104 views • 12 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो ने यात्रियों से की अपील: फ्लाइट से निकलने से पहले स्थिति जरूर करें चेक
देश की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी इंडिगो ने उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
95 views • 15 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह बोले– नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
70 views • 16 hours ago
...