छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा। जानिए छावनी सुधार से जुड़ी योजनाएं, सुविधाएं और सरकार का विजन।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 hours ago
91
0
...

भविष्य की चुनौतियां हमारे सामने मुंह खोले खड़ी हैं। हमें उन चुनौतियों से भी निपटना है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात मंगलवार को कही। वह रक्षा संपदा दिवस पर आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। यहां उन्होंने इन चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे में एक बुनियादी प्रश्न हमारे सामने खड़ा होता है, कि क्या हम केवल प्रक्रियाओं को चलाने वाले संगठन बने रहेंगे, या एक ऐसे संस्थान बनेंगे जो सीखता भी है, बदलता भी है और रास्ता भी दिखाता है।


रक्षा मंत्री ने कहा कि छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाकर एक सरल, उत्तरदायी और भविष्य-उन्मुख प्रशासन विकसित किया जाएगा


उन्होंने रक्षा संपदा के इस संगठन के अंदर इनोवेशन और नियमित उन्नति की एक स्थायी संस्कृति विकसित की। रक्षा मंत्री ने बताया कि आने वाले वर्षों में हमें छावनी क्षेत्रों को और भी अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है। हमें ऐसा प्रशासन विकसित करना है, जो और ज्यादा सरल हो, रिस्पॉन्सिव हो और भविष्य के प्रति सजग हो।


रक्षा मंत्री ने कहा, हरा-भरा, स्वच्छ और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन से सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी साथ-साथ संभव हैं


रक्षा मंत्री ने कहा कि छावनियों को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना, जल संचयन पर काम करना, कचरा प्रबंधन में वैज्ञानिक अप्रोच अपनाना यह दिखाता है कि सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी साथ-साथ चल सकते हैं। यह आने वाले समय के लिए एक मॉडल बन सकता है।


राजनाथ सिंह ने कहा, छावनियों के छात्र AI और रोबोटिक्स में आगे बढ़ रहे, शिक्षा और कौशल प्रयास प्रेरणादायक हैं


राजनाथ सिंह ने रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी आपके प्रयास प्रेरणादायक हैं। आज हमारी छावनियों में रहने वाले छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं। यह जरूरी भी है क्योंकि आज, जब दुनिया टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा प्रबंधन की बात हो रही है, तब यह आवश्यक है कि हमारे बच्चों को परंपरा और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जाए। रक्षा संपदा संगठन का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इसी संतुलन का उदाहरण है।


देश के लिए इंडियन डिफेंस स्टेट सर्विस के 200 वर्षों से अधिक योगदान और विरासत की सराहना की आवश्यकता है


उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है, कि एक संस्था के रूप में रक्षा संपदा संगठन ने ग्राउंड-ऑरियेंटिड संस्थान की भूमिका निभाई है। आपने खुद को केवल फाइल्स, आदेश और नियम पुस्तिका तक सीमित न रखकर, देश के विकास से जोड़ा है। यह अपने आप में, आप सबके लिए, गर्व का विषय है। आज मैं देश के लिए, इंडियन डिफेंस स्टेट सर्विस के योगदान की सराहना करना चाहूंगा। लगभग दो सौ वर्षों से भी अधिक समय से, इस सर्विस ने जिस परंपरा और जिस विरासत का निर्माण किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, वो कम है। आज हमारी डिफेंस स्टेट का दायरा कितना व्यापक और कितना महत्वपूर्ण है, इसे सिर्फ इस बात से समझा जा सकता है, कि आप लोग 17 लाख एकड़ से भी अधिक रक्षा भूमि का प्रबंधन करते हैं। यह कोई साधारण जिम्मेदारी नहीं है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि हमारी जो रक्षा भूमि है, वह महज जमीन का टुकड़ा भर नहीं है, बल्कि वो हमारे रक्षा तंत्र की बुनियाद है।”


राष्ट्र की असली ताकत हथियारों में नहीं, बल्कि उसके सिस्टम, प्रशासन और मूल्यों में निहित होती है


रक्षा मंत्री ने कहा कि आज अगर हमारा रक्षा क्षेत्र इतनी तेजी से प्रगति कर रहा है, तो उसमें आपके इस समर्पण का भी बड़ा योगदान है। किसी भी राष्ट्र की ताकत केवल हथियारों से नहीं मापी जाती। उसकी असली ताकत उसके सिस्टम, उसके प्रशासन और उसके मूल्यों में होती है। प्रशासन अगर ईमानदार, पारदर्शी और संवेदनशील हो, तो वह उस राष्ट्र की सबसे मजबूत ढाल बन जाता है। उन्होंने कहा कि आप अपनी ड्यूटी को केवल एक जॉब के रूप में न देखें। इसे राष्ट्र निर्माण का एक प्रभावी माध्यम मानें। अपनी क्षमता, अपनी ऊर्जा और अपने समय का अधिकतम उपयोग करें। हर दिन स्वयं को और बेहतर बनाने का प्रयास करें, नए स्किल सीखें, और इस बात को हमेशा याद रखें कि आपका प्रत्येक प्रयास भारत को और अधिक सशक्त बना रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पर्यटकों का इंतजार खत्म... आम जनता के लिए फिर खुला लाल किला
दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर मंगलवार से आम पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल श्रेणी में शामिल 17वीं शताब्दी का यह किला पांच दिसंबर से आम जनता के लिए बंद है।
40 views • 9 hours ago
Richa Gupta
छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा। जानिए छावनी सुधार से जुड़ी योजनाएं, सुविधाएं और सरकार का विजन।
91 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
अंजान नंबर से आई कॉल लेकिन आवाज नहीं, स्कैमर ऐसे बना रहे लोगों को अपना शिकार
देशभर में अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें ऐसी कॉल्स मिल रही हैं, जिनमें कॉल तो आती है, लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आती।
84 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय सीमा पर चीनी सेना की ताइवान से भी खतरनाक प्‍लानिंग, पाकिस्‍तान का साथ
चीन की सेना पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड और पाकिस्‍तानी सेना ने वॉरियर IX नाम से एक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास किया है। पाकिस्‍तान में दोनों सेनाओं का यह अभ्‍यास 14 दिसंबर को खत्‍म हो गया। इस दौरान चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं ने संयुक्‍त रूप से आतंकवाद निरोधक अभियान का अभ्‍यास किया। चीनी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि इस अभ्‍यास के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
86 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
देश का निर्यात नवंबर में 19.37% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
देश का निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
85 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आज के दिन भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह युद्ध 13 दिनों तक चला था
91 views • 12 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने मथुरा हादसे पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानिए क्या मदद दी जाएगी और प्रशासन की कार्रवाई।
87 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
अब अंडे भी सुरक्षित नहीं? लैब टेस्ट में खतरनाक रसायन मिले
भारत में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता सामने आई है। हाल ही में हुई एक लैब जांच में अंडे बेचने वाली एक कंपनी के अंडों में नाइट्रोफ्यूरन (Nitrofuran) और नाइट्रोइमिडाजोल (Nitroimidazole) जैसे दो बेहद खतरनाक और प्रतिबंधित रसायन पाए गए हैं।
104 views • 12 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो ने यात्रियों से की अपील: फ्लाइट से निकलने से पहले स्थिति जरूर करें चेक
देश की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी इंडिगो ने उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
95 views • 15 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह बोले– नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
71 views • 16 hours ago
...