पचमढ़ी अभ्यारण्य अब राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभ्यारण्य के नाम से जाना जाएगा- CM डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पचमढ़ी अभ्यारण्य को राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभ्यारण्य के नाम से जाना जाएगा। यह राजा भभूत सिंह के पर्यावरण प्रेम और पचमढ़ी को विदेशी ताकतों से संरक्षित रखने के आजीवन अथक प्रयासों को समर्पित है। अभ्यारण्य में राजा भभूत सिंह के जीवन, संघर्ष, वीरता और योगदान से संबंधित जानकारी को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कदम न केवल स्थानीय गौरव को बढ़ावा देगा बल्कि अभ्यारण्य की पहचान को भी मजबूत करेगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 03 जून 2025
47
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पचमढ़ी अभ्यारण्य को राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभ्यारण्य के नाम से जाना जाएगा। यह राजा भभूत सिंह के पर्यावरण प्रेम और पचमढ़ी को विदेशी ताकतों से संरक्षित रखने के आजीवन अथक प्रयासों को समर्पित है। अभ्यारण्य में राजा भभूत सिंह के जीवन, संघर्ष, वीरता और योगदान से संबंधित जानकारी को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कदम न केवल स्थानीय गौरव को बढ़ावा देगा बल्कि अभ्यारण्य की पहचान को भी मजबूत करेगा। यह क्षेत्र के ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व का प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पचमढ़ी में राजभवन में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले, मंत्रि-परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि राजा भभूत सिंह का आदिवासी समाज पर बहुत अधिक प्रभाव रहा है। उनकी वीरता के किस्से आज भी लोकमानस की चेतना में जीवंत हैं। राजा भभूत सिंह के योगदान को स्मरण करने के लिए मंत्रि-परिषद की बैठक पचमढ़ी में आयोजित की गई है। यह राजा भभूत सिंह के योगदान को समाज के सामने लाने का एक प्रयास है।

राजा भभूत सिंह का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राजा भभूत सिंह सन् 1857 में आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तात्या टोपे के मुख्य सहयोगी थे। अपनी छापामार युद्ध नीति के कारण ही भभूत सिंह नर्मदांचल के शिवाजी कहलाते हैं। राजा भभूत सिंह को पकड़ने के लिए ही मद्रास इन्फेंट्री को बुलाना पड़ा था। राजा भभूत सिंह अपनी सेना के साथ 1860 तक लगातार अंग्रेजों से सशस्त्र संघर्ष करते रहे, अंग्रेज पराजित होते रहे। अंग्रेज दो साल के बाद राजा भभूत सिंह को गिरफ्तार कर पाए और अंग्रेजो ने 1860 में उन्हें फांसी दे दी।

राजा भभूतसिंह की वीरता और बलिदान को कोरकू समाज ने लोकगीतों और भजनों के माध्यम से जीवित रखा है। पचमढ़ी क्षेत्र के गाँवों, मंदिरों और लोक संस्कृति में आज भी उनकी गाथाएँ सुनाई जाती हैं। राजा भभूतसिंह न केवल एक योद्धा थे, बल्कि वे जनजातीय चेतना और आत्मसम्मान के प्रतीक बन चुके हैं। राजा भभूतसिंह की वीरगाथा, अंग्रेज अधिकारी एलियट की 1865 की सेटलमेंट रिपोर्ट में भी दर्ज है। राजा भभूतसिंह एक ऐसा नाम हैं, जो केवल कोरकू समाज का नहीं, पूरे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का गौरव है। उनका जीवन आदिवासी अस्मिता, देशभक्ति, और आध्यात्मिक शक्ति का जीवंत उदाहरण है। राजा भभूत सिंह का जीवन अनुकरणीय है, उनके बलिदान और शौर्य की गाथा को राष्ट्रीय पटल पर लाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

प्रदेश में इस माह तीन अनुसूचित जनजाति सम्मेलन होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस माह जून में अनुसूचित जनजाति आधारित तीन सम्मेलन आयोजित किए जायेगे। डिण्डौरी के बजाग में 7 जून को बैगा सम्मेलन, बिरसा मुण्डा जन्म दिवस पर शहडोल के ब्यौहारी में 9 जून को कोल सम्मेलन और 18 जून को शिवपुरी के कोलारस में सहारिया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन-कल्याणकारी कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 9 जून से 21 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वायपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी मनाया जाएगा। वायपेयी का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है।

मुख्यमंत्री को दी बधाई और व्यक्त किया आभार

लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जन्मशती पर 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में 2 लाख महिलाओं के जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों ने बधाई दी। मंत्रि-परिषद की महिला सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश की सभी महिलाओं की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माह मई प्रदेश के लिए विकास की सौगात से भरा हुआ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दतिया और सतना में नवीन एयरपोर्ट तथा इन्दौर में मेट्रो का लोकार्पण किया है। साथ ही 1271 अटल ग्राम सुशासन भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त की राशि जारी की। यह विकास के साथ जनकल्याण की ओर प्रदेश के बढ़ते कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी सशक्तिकरण पर मप्र सरकार के कार्यों की सराहना की है और लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन को स्मरण करते हुए हमें महिला सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयास करने के लिए अपने आर्शीवचनों से उत्प्रेरित किया है। हमें प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा लेकर और उनके वचनों को सार्थक करने के लिए महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के सतत प्रयासों को और अधिक ऊर्जा के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद को बताया कि खण्डवा जिले ने जल संचय करने में कीर्तिमान रचा है। देश में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। "जल संचय-जन भागीदारी अभियान” अंतर्गत 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में जल संचयन के आधार पर खंडवा जिला देशभर में पहले नंबर पर है। राज्यों की श्रेणी में पूरे देश में मध्यप्रदेश ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल गंगा संवर्द्धन अभियान 30 अप्रैल से 30 जून तक चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवधि में मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों का अपने अपने क्षेत्र में जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण और संचयन के कार्यक्रमों में भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी जन प्रतिनिधियों को जल संरक्षण और संचयन के प्रति आमजन को जागरूक करना चाहिए।

उज्जैन में हेल्थ एण्ड वेलनेस समिट का आयोजन 5 जून को

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 5 जून को उज्जैन में हेल्थ एण्ड वेलनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, अध्यात्म और मानसिक स्वास्थ्य जैसे आयामों को केन्द्र में रखकर निवेश और सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। समिट में प्रमुख आध्यात्मिक संत, आयुष विशेषज्ञ, नीति निर्माता, वेलनेस टूरिज्म ऑपरेटर और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय निवेशक भाग लेंगें। इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में स्थापित करना तथा उज्जैन को वेलनेस सेक्टर की प्रमुख केंद्रस्थली के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
MP में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, इंदौर में 5 नए कोरोना मरीज
इंदौर में कोविड मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 5 और मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही इंदौर में अब तक कुल 38 मामले सामने आ चुके हैं।
15 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की एंट्री?
मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीते गुरुवार को भी झमाझम बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
46 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों को जून की किस्त का इंतजार, जानिए खाते में कब आएंगे पैसे?
जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार भी शुरू हो चुका है। MP की लाड़ली बहनें जून की 25वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
68 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
रीवा सड़क हादसे में 7 की मौत, सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुख, आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की
रीवा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गई. जहां सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया. जिसकी चपेट में आने से ऑटो सवार सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है.
68 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
रीवा में भीषण सड़क हादसा,ऑटो पर पलटा ट्रक, 5 की मौत
रीवा में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां सीमेंट से लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिसकी वजह से 5 लोगों की जान चली गई. इस हादसे में 4 घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
61 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार-CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रहेगी। रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
74 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
जबलपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला में बारिश के आसार, कब होगी मानसून की एंट्री?
एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
80 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
खंडवा और बुरहानपुर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
खंडवा और बुरहानपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 1 मिनट तक धरती हिलती रही। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर था।
83 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
MP में 8 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले
मध्यप्रदेश में बुधवार देर रात 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं, दो जिलों के SP बदले गए हैं। राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले गए हैं। अमित तोलानी को जहां राजगढ़ एसपी बनाया गया है। वहीं आदित्य मिश्रा को बालाघाट के पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
83 views • 2025-06-05
Ramakant Shukla
दिव्यांगजनों को 2% अतिरिक्त आरक्षण, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- परेशानी दूर करने सदैव तत्पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं।
71 views • 2025-06-04
...