


एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
हवाओं के साथ नमी आने के कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने के आसार हैं। उधर 10 जून से मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना भी बन रही है।
10 जून के बाद होगी अच्छी बारिश
इस बार मानसून समय से पहले जबलपुर आ जाएगा। इसके पूर्व प्री मानसून आने में अब कुछ दिन का ही समय रह गया है। इधर मौसम विभाग ने जबलपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन यह बारिश प्री मानसून की है।
जबलपुर संभाग के जिलों में आज हो सकती है बारिश
आने वाले दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अव्यवस्थित होकर ट्रफ के रूप में विस्तृत है। एक चक्रवात हरियाणा के ऊपर और एक उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊंचाई पर विस्तृत है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट सहित अन्य जिलों में बारिश हो सकती है।