CM डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की, बोले- श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे तीन माह अवधि के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और उनकी देखरेख के कार्यों में नागरिकों की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर अच्छे परिणाम सामने लाएं। शासन स्तर पर अभियान की निरंतर समीक्षा की जा रही है और डैश बोर्ड पर ग्राम एवं नगर स्तर के कार्यों को दर्ज करने का कार्य भी किया जा रहा है। श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 19 अप्रैल 2025
31
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे तीन माह अवधि के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और उनकी देखरेख के कार्यों में नागरिकों की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर अच्छे परिणाम सामने लाएं। शासन स्तर पर अभियान की निरंतर समीक्षा की जा रही है और डैश बोर्ड पर ग्राम एवं नगर स्तर के कार्यों को दर्ज करने का कार्य भी किया जा रहा है। श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 1.06 लाख जल दूत तैयार किए गए हैं, जो जल स्रोतों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलना है।

श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास विभागों सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्तर पर अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। जिला कलेक्टर्स भी बैठक से वर्चुअल रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य देखने विभिन्न जिलों में जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में स्थापत्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण जल संरचनाओं की सूची तैयार की जाए। पुरातत्व और पर्यटन महत्व की ऐसी धरोहर को सहेजने की दृष्टि से संरक्षण गतिविधियों से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के साथ ही जबलपुर, सागर, उज्जैन नगरों में अनेक प्राचीन बावड़ियां विद्यमान हैं, वहां स्वच्छता के कार्य संचालित किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विभागवार अभियान के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

संस्कृति और शिक्षा विभाग पर्व त्योहारों पर करें आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को जलस्रोतों और जल संरक्षण के महत्व की जानकारी प्रार्थना सभाओं के अवसर पर दी जाए। शिक्षा विभाग संस्कृति विभाग के साथ मिलकर विभिन्न पर्व और त्योहारों पर पानी के महत्व पर निबंध और भाषण स्पर्धाएं आयोजित करे। गंगा दशहरा और आखातीज जैसे अवसरों पर ऐसे कार्यक्रम किए जाएं।

खेत तालाब योजना में बालाघाट अव्वल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में सर्वाधिक 561 खेत तालाब बनाए जाने पर अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में बताया गया कि जीआईएस आधारित प्रणाली में प्रदेश में निर्मित 76 हजार खेत तालाब की संख्या एक उपलब्धि है। प्रदेश में अनूपपुर जिला 275 खेत तालाब बनाकर दूसरे क्रम और अलीराजपुर जिला 216 खेत तालाब बनाकर तीसरे क्रम पर है। अमृत सरोवर निर्माण के लिए सिवनी जिले में सबसे अच्छा कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इन जिलों के कलेक्टर्स और अधिकारियों की टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर्स से अभियान के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। भोपाल जिले में कलियासोत से कार्य प्रारंभ किया गया है। साथ ही बैरसिया में प्राचीन जल स्रोतों को स्वच्छ बनाया जा रहा है। रायसेन कलेक्टर ने बताया कि भोपाल शहर के नजदीक स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल ग्राम झिरी में बोरी बंधान निर्माण के कार्य हो रहे हैं। टीकमगढ़ कलेक्टर ने बताया कि 70 प्राचीन तालाबों और 10 बावड़ियों के निकट क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य हो रहा है। शहडोल में तातापानी से गर्म जल की उपलब्धता के नाते यह विशेष स्थान माना जाता है। ऐसे स्रोतों को सहेजने का कार्य हो रहा है। सागर में पुरानी संरचनाओं को राजस्व रिकार्ड में लिया गया है। नदियों को पुनर्जीवित करने के कार्य भी किए जा रहे हैं। ग्वालियर में व्यापारी संघ ने सार्वजनिक प्याऊ के लिए मटकों और चील्ड कूलर की व्यवस्था की है। उपार्जन केंद्रों पर पानी के साथ शरबत और छांछ की व्यवस्था की जा रही है। राजगढ़ में मोहनपुरा क्षेत्र में इजराइल पद्धति से पानी के उपयोग और उज्जैन में गयाकोठा, बावनकुंड के साथ ही पंचक्रोशी यात्रा के मार्ग में अभियान के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में विभिन्न जिलों में पौधरोपण गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अभियान में नवाचार करने वाले और सक्रियता से कार्य करने वाले जिलों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रबंध कार्यों की जानकारी विस्तार से प्राप्त की। उन्होंने हर जिले में प्रत्येक बसाहट में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त कार्यालय इंदौर से इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में संभागायुक्त दीपक सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुये। इसी तरह इंदौर एनआईसी से कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर की पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।


CM डॉ. मोहन यादव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश

प्राचीन जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करें, उपयोगी बनाएं। इन्हें अतिक्रमण से भी बचाएं

स्थापत्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण पुरानी बावड़ियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए

अमृत सरोवर निर्माण के लक्ष्य पूरे करें

खेत तालाब योजना में अधिकाधिक कार्य हों

अभियान में जलदूत तैयार करें,जन प्रतिनिधियों को जोड़ें

राज्य के भीतर नदियों को जोड़ने की संभावनाएं देखें

वन क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी जल प्रबंध हों

शहरी और ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक प्याऊ शुरू करें

कम पानी की फसलों को प्रोत्साहित करें



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले के जावद में किया सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा।
12 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
गांधी सागर अभयारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पावक और प्रभास को बाड़े में छोड़ा
मंदसौर जिले का गांधी सागर अभयारण्य चीतों का नया घर बन गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को पावक और प्रभास नाम के दो चीतों को अभयारण्य के बाड़े में छोड़ा। पिंजरा खुलते ही एक एक करके दोनों ही चीतों ने बाड़े में दौड़ लगा दी।
12 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
उद्यानिकी के साथ खाद्य प्रसंस्करण हब के रूप में उभरा मध्यप्रदेश
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में जिस गति से मध्यप्रदेश ने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है, उससे प्रदेश की उद्यानिकी फसलों के प्रति देश और विदेशों में खासी मांग भी बढ़ रही है। इससे प्रदेश के किसानों को आर्थिक संबल भी मिल रहा है। मध्यप्रदेश उद्यानिकी के साथ खाद्य प्र-संस्करण का मुख्य हब बन कर उभरा है।
29 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
राजगढ़ में वक्फ बोर्ड बनाम नगर पालिका- दरगाह सदर ने बिना अनुमति लगा दिेए नप्ती के निशान
राजगढ़ में वक्फ बोर्ड की जमीन का सीमांकन बिना अनुमति के किया गया। इससे नाराज होकर नगरपालिका अध्यक्ष थाने में धरने पर बैठ गए। दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक गामा और अन्य सदस्यों पर बिना अनुमति के नप्ती के निशान लगाने का आरोप है।
65 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फसे फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर एमपी में जमकर हंगामा हुआ है। इंदौर में परशुराम सेना ने नदी में उनके पुतले बहाए हैं। वहीं एक व्यक्ति ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है।
65 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
पंचामृत स्नान के बाद महाकाल ने रमाई भस्म
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया।
56 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी में ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की एंट्री, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम प्रभावित हुआ है। दो या तीन दिन गर्मी पड़ने के बाद पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा रहे हैं और आंधी जैसा मौसम हो रहा है। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
73 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी में आदिवासियों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था, तब जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह साबित करे की वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था, तो जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो जाता था।
72 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
सिंगर अरिजीत सिंह पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान सिंगर अरिजीत सिंह रविवार तड़के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ बाबा महाकाल के दर्शन किए, बल्कि भस्म आरती में भी शामिल हुए।
59 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 5 जिलों में चलेगी लू, पारा 44 डिग्री पहुंचा
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है।प्रदेश में शनिवार को भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी में लू का असर रहा। वहीं शिवपुरी सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।
56 views • 12 hours ago
...