छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आने वाले तीन दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मंगलवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना में पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, माना में 29 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 27.4 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 27.6 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रायपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस, माना में 10.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 10 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।