मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 18 नवम्बर मंगलवार को प्रात: 9:45 पर 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 5 hours ago
69
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 18 नवम्बर मंगलवार को प्रात: 9:45 पर 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रदशर्नी का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया जा रहा है। प्रदर्शनी के आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग सहभागिता कर रहा है। प्रदर्शनी में 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी एवं शिक्षक विज्ञान पर केन्द्रित प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शित करेंगे।


बच्चों में प्रोत्साहित की जायेगी विज्ञान के प्रति रूचि


कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और वैज्ञानिक विचार विकसित करना है। इस कार्यक्रम में देश के समस्त प्रदेश एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं जैसे आंचलिक विज्ञान केन्द्र, आईसर, मैनिट, आईसेक्ट एवं ग्लोबल स्किल पार्क के वैज्ञानिक सहभागी विद्यार्थियों के साथ वैज्ञानिक वार्ता में विशेष व्याख्यान देंगे। इसके बाद 30 मिनट विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी भी होगी।


विज्ञान प्रदर्शनी का 2025-26 का विषय सतत् भविष्य के लिये विज्ञान प्रौद्योगिकी रखा गया है। प्रदशर्नी के दौरान मुख्य रूप से खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृति खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल थिंकिंग के साथ अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी। विज्ञान प्रदशर्नी में शाम को प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विभिन्न राज्यों से आये विद्यार्थियों को राजधानी भोपाल के आसपास ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालयों, विज्ञान केन्द्र, शिल्प केन्द्र आदि का भ्रमण भी कराया जायेगा।


प्रदशर्नी की विशेषताएं


प्रदर्शनी में प्रतिदिन 2 हजार विद्यार्थी एवं नागरिक अवलोकन करने पहुंचेंगे। प्रदर्शनी में 240 साइंस मॉडल का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदशर्नी में प्रतिभागी विद्यालयों की संख्या 229 है। यह प्रदर्शनी देश के विभिन्न भागों के युवाओं एवं बच्चों को विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण संबंधी मुद्दों के विभिन्न पहलुओं के विषय में जानकारी प्राप्त करने और एक-दूसरे के साथ अपनी विविध संस्कृतियों को साझा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। भोपाल में 6 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 23 नवम्बर को दोपहर 3:30 बजे होगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
धार भोजशाला: फिर गूंजा ‘सत्याग्रह’ अखंड पूजा की जिद, वसंत पंचमी 2026 से पहले माहौल गर्माया
धार की ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर धार्मिक और सामाजिक माहौल को लेकर चर्चा में है। मंगलवार की सुबह यहां हिंदू समाज का नियमित सत्याऔग्रह शुरू होते ही परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा, सरस्वती वंदना और अनुष्ठानिक पूजा विधान संपन्न हुआ।
16 views • 23 minutes ago
Richa Gupta
MP Pre Board Exam 2026: जनवरी में होगी 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा, जल्द जारी होगा टाइम टेबल
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी 2026 में होगी। समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी। छात्रों को तैयारी शुरू करने की सलाह।
40 views • 52 minutes ago
Richa Gupta
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
आज होने वाली मोहन कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकती है। सरकार बिजली कनेक्शन की हॉर्स पावर के बराबर क्षमता का सोलर पंप देने के प्रस्ताव पर भी फैसला ले सकती है।
73 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
MP में शीतलहर और तेज, इंदौर-भोपाल में न्यूनतम तापमान का बना रिकॉर्ड, राजगढ़ सबसे ठंडा रहा
मध्यप्रदेश में ठंड ने पिछले 24 घंटों में जोर पकड़ा है। कड़ाके की शीतलहर के कारण कई जिलों में सुबह और शाम भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
61 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय तीरंदाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांगलादेश के ढाका में आयोजित एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप-2025 में भारत के तीरंदाजों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के तीरंदाजों ने 6 स्वर्ण सहित 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 18 साल बाद रिकर्व बो पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक से राष्ट्र गौरवान्वित हुआ है। वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराने वाले हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों पर देशवासियों को गर्व है।
66 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 18 नवम्बर मंगलवार को प्रात: 9:45 पर 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।
69 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
मोहन सरकार का बड़ा फैसला, लैंड पुलिंग किया निरस्त, कहा-विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर किसान संघ, भाजपा पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ बैठक कर सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की। बैठक में सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्व स्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी, जिसमें साधु-संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा।
56 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच भोपाल में बदला स्कूलों का समय
राजधानी भोपाल में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित होंगे। यह आदेश मंगलवार, 18 नवंबर से लागू होगा।
69 views • 5 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को करेंगे राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 18 नवम्बर मंगलवार को प्रात: 9:45 पर 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री श्री कुंवर विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।
90 views • 20 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में मकान-होटल और रिसॉर्ट मालिकों के लिए नए निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
भोपाल प्रशासन ने मकान, होटल और रिसॉर्ट मालिकों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जानें आदेश में क्या-क्या है और किन पर लागू होगा।
100 views • 21 hours ago
...