CM मोहन यादव के निर्देश पर रायसेन SP पुलिस मुख्यालय अटैच
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 52 minutes ago
41
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुई आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की और किसी भी आपराधिक तत्व को न छोड़ने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले में हुई अपराधिक घटना के मामले में गिरफ़्तारी की कार्यवाही न होने पर अप्रसन्नता ज़ाहिर की।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडीदीप में चक्का जाम पर पुलिस की कार्रवाई पर नाराज़गी ज़ाहिर की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश और मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिये। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और शीघ्र उसे गिरफ्तार किया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश-


  1. पुलिस सड़कों पर उतरे।
  2. किसी अपराधी को छोड़े नहीं, कठोर कार्रवाई करें।
  3. नियमित गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ायें।
  4. अपराधियों के प्रति ढिलाई किसी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी।
  5. निरीक्षण करें, लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ करें कारवाई।
  6. बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन और पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना सहित एडीजी इन्टेलीजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल और अधिकारी उपस्थित रहे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
डेयरी विकास के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर CM डॉ. मोहन यादव का जोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डेयरी विकास को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
48 views • 18 minutes ago
Richa Gupta
मिनी ब्राजील विचारपुर के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी मिले CM डॉ. मोहन यादव से
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शहडोल के ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने मंगलवार को मंत्रालय में भेंट की। खिलाड़ियों के साथ उनके जर्मन प्रशिक्षक डाइटमर बायर्सडार्फर, मैनुअल शेफ़र और खेल संचालक राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
52 views • 47 minutes ago
Richa Gupta
CM मोहन यादव के निर्देश पर रायसेन SP पुलिस मुख्यालय अटैच
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
41 views • 52 minutes ago
Ramakant Shukla
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और विजन के अनुरूप वर्ष-2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार विकास और सुशासन की गतिविधियां जारी रखते हुए हरसंभव सहयोग और योगदान दे रही है।
35 views • 18 hours ago
Richa Gupta
दिवंगत निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
सरकार ने दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। निर्णय उनके योगदान और सेवा सम्मान को देखते हुए लिया गया।
85 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
अब एमपी में जनता चुनेगी नगरीय निकायों के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) श्री आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उनके छोटे भाई श्री अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
41 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में भीषण सड़क हादसा,ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत
बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। यह हादसा ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।
45 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में 1 दिसंबर को मनाई जाएगी गीता जयंती
मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में धार्मिक, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
38 views • 21 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश वन विभाग का आदेश: उच्च पद पर कर्मचारियों को डिमोशन नहीं
मध्यप्रदेश वन विभाग ने स्पष्ट किया कि उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारियों को अब पदावनत नहीं किया जाएगा। निर्णय से वन कर्मचारियों में राहत और संतोष।
86 views • 23 hours ago
Richa Gupta
MP भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार जल्द, हेमंत खंडेलवाल की टीम में नए चेहरे
MP भाजपा जल्द प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करने जा रही है। हेमंत खंडेलवाल की टीम में नई पीढ़ी और जिम्मेदारी से मुक्त नेता शामिल होंगे, संघ की सहमति अनिवार्य।
108 views • 23 hours ago
...