दिवंगत निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
सरकार ने दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। निर्णय उनके योगदान और सेवा सम्मान को देखते हुए लिया गया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
62
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक आज मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।


दिवंगत निरीक्षक आशीष शर्मा बहुत होनहार, प्रतिभाशाली और साहसी थे। उन्हें 2 बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इसके पहले साल 2021 में मुख्यमंत्री के द्वारा आंतरिक सेवा पदक और 2023 में दुर्गम सेवा पदक प्रदान किया गया था। साथ ही राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 मे आउट ऑफ प्रमोशन दिया गया। मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई।


नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के निर्वाचन संबंधी विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने की स्वीकृति


मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाने संबंधी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने की स्वीकृति दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाते रहें है। वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों के द्वारा कराए गए। महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जा रहा है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
दिवंगत निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
सरकार ने दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। निर्णय उनके योगदान और सेवा सम्मान को देखते हुए लिया गया।
62 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
अब एमपी में जनता चुनेगी नगरीय निकायों के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) श्री आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उनके छोटे भाई श्री अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
29 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में भीषण सड़क हादसा,ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत
बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। यह हादसा ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।
32 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में 1 दिसंबर को मनाई जाएगी गीता जयंती
मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में धार्मिक, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
28 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश वन विभाग का आदेश: उच्च पद पर कर्मचारियों को डिमोशन नहीं
मध्यप्रदेश वन विभाग ने स्पष्ट किया कि उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारियों को अब पदावनत नहीं किया जाएगा। निर्णय से वन कर्मचारियों में राहत और संतोष।
72 views • 4 hours ago
Richa Gupta
MP भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार जल्द, हेमंत खंडेलवाल की टीम में नए चेहरे
MP भाजपा जल्द प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करने जा रही है। हेमंत खंडेलवाल की टीम में नई पीढ़ी और जिम्मेदारी से मुक्त नेता शामिल होंगे, संघ की सहमति अनिवार्य।
84 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में SIR प्रक्रिया के नाम पर साइबर ठगी पर चुनाव आयोग की एडवाइजरी
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में SIR प्रक्रिया के नाम पर OTP ठगी के बढ़ते मामलों पर चेतावनी जारी की। मतदाता निजी जानकारी साझा न करें।
73 views • 7 hours ago
Richa Gupta
भोपाल SIR में तेजी: कलेक्टर ने BLO को नया टारगेट दिया
स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के काम में रफ्तार लाने के लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को नया टारगेट दिया है कि प्रतिदिन कम से कम 5% फॉर्म डिजिटलाइज किए जाएं।
86 views • 7 hours ago
Richa Gupta
पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की प्रक्रिया में लायें तेजी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के पास प्राकृतिक सौंदर्य, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत खजाना है, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
76 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की प्रक्रिया में लायें तेजी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के पास प्राकृतिक सौंदर्य, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत खजाना है, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से पर्यटन क्षेत्र को राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों का लाभ मिल सकेगा। इससे पर्यटन निवेश को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग का दर्जा मिलने पर होटल, रिसॉर्ट, एडवेंचर टूरिज़्म, ट्रेवल सर्विसेज़ सहित पर्यटन से जुड़े अन्य क्षेत्रों को विभिन्न प्रकार की सब्सिडी (अनुदान सहायता), कर रियायतें और अन्य प्रोत्साहन उपलब्ध होंगे। इससे निजी निवेशकों का विश्वास भी बढ़ेगा और पर्यटन ढाँचा और अधिक मजबूत होगा।
35 views • 8 hours ago
...