सीएम डॉ. मोहन यादव 83 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित कृष्ण भ्राता, कृषि देवता भगवान बलराम जयंती समारोह में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के करीब 83 लाख किसानों के खातों में 1671 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। इसमें मंडला जिले के 01 लाख 39 हजार 197 किसानों को 28.11 करोड़ रूपए की राशि अंतरित होगी।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 14 अगस्त 2025
142
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित कृष्ण भ्राता, कृषि देवता भगवान बलराम जयंती समारोह में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के करीब 83 लाख किसानों के खातों में 1671 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। इसमें मंडला जिले के 01 लाख 39 हजार 197 किसानों को 28.11 करोड़ रूपए की राशि अंतरित होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 226.12 करोड़ रूपए की लागत के कुल 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें 202.25 करोड़ रूपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन एवं 23.87 करोड़ रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण होगा।

226.12 करोड़ रूपए के विकासकार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम भीमडोंगरी विकासखंड मवई में 172 लाख रूपए की लागत के पुलिस जनमित्र सहयोग केन्द्र स्थापना कार्य, 387.71 लाख रूपए की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 386.49 लाख रूपए की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 123.20 लाख रूपए की लागत के शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल दाढ़ीभानपुर में 3 लैब एवं 4 अतिरिक्त कक्षों का भवन निर्माण 641.74 लाख रूपए की लागत के लावाधार जलाशय का नहर सहित निर्माण 42.23 लाख रूपए की लागत के माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य बसनी, 27.04 लाख रूपए की लागत के ग्राम पंचायत ग्वारा में मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल एवं समतलीकरण कार्य, 33.08 लाख रूपए की लागत के ग्राम पंचायत किन्द्री सड़क एवं पुलिया निर्माण, 49.27 लाख रूपए की लागत के चुटका से चुटका टोला (कुंडा) मार्ग निर्माण, 199.78 लाख रूपए की लागत के तिलगांव से चंदेहरा बैगाटोला मार्ग निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र लावर का भवन निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुदरा का भवन निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र सलैया का भवन निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भालीवाड़ा का भवन निर्माण कार्य एवं 65 लाख रूपए की लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र जामगांव का भवन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 398.01 लाख रूपए की लागत के मदनपुर नैझर मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 304.83 लाख रूपए की लागत के नकावल पहुंच मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 11234.17 लाख रूपए के घुटास-उमरिया महली-इलाही से घुघरी-चाबी मार्ग, 6822.78 लाख रूपए की लागत के कालपी-छिंदगांव-पिपरिया मार्ग निर्माण, 546.53 लाख रूपए की लागत के सहस्त्रधारा पहुंच मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 344 लाख रूपए की लागत के पीएम ऊषा परियोजना अंतर्गत अतिरिक्त कक्ष एवं उन्नयन कार्य, 500 लाख रूपए की लागत के जनजातीय सांस्कृतिक केन्द्र मंडला भवन निर्माण कार्य, 37.50 लाख रूपए की लागत के नवीन पंचायत भवन निर्माण सूरजपुरा और 37.50 लाख रूपए की लागत के नवीन पंचायत भवन तिलईपानी का भूमिपूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों का तबादला,2 जिलों के SP बदले
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। धार और अशोकनगर के SP बदले गए हैं।
47 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल, जबलपुर और रीवा से चलेंगी पांच जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है।
98 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP के इस गांव में लोगों ने खुद से की 'शराबबंदी'
पांढुर्णा जिले के देवनाला रैयत गांव में लोगों ने खुद ही शराबबंदी की है। ग्रामसभा ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई व्यक्ति शराब बनाएगा या बेचेगा तो उस पर 50000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
78 views • 13 hours ago
Richa Gupta
8 साल बाद भारत बना एशियाई चैंपियन, MP CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा – "जय हो!"
8 साल बाद भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर देश का मान बढ़ाया। MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी और इसे गौरव का क्षण बताया।
87 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन, कहा-भारत का अपमान करने वालों को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा से अलग होकर बने मऊगंज जिले के देवतालाब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने 241 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके बाद देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए।
44 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज
बाबा श्री महाकाल जी के देश और दुनिया भर में भक्त मौजूद हैं। वहीं, आज प्रातःकाल भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोलने से पहले पूरे मंदिर परिसर को धोया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल को स्नान कराया गया। फिर बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रारंभ हुई।
94 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
तीन जिलों में अटकी जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, ‘निगम मंडल अध्यक्ष’ अगले महीने
भाजपा और कांग्रेस के लिए सितंबर का महीना नियुक्तिया लेकर आया है। दोनों दलों में कई स्तर पर एक के बाद एक नियुक्तिया होनी हैं। कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक नियुक्तिया करने के लिए 40 से 45 दिन की अवधि तय की है।
95 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों की अनदेखी
गुना शहर और आसपास की सड़कों की हालत बेहद खराब है। इन सड़कों पर दुर्घटना की आशंका के साथ वाहनों में टूटफूट और खराबी तो हो ही रही है। वाहन चालक कमर और गर्दन दर्द जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए अफसरों ने कोई कसरत शुरु नहीं की है।
80 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
किरायेदारों के लिए बड़ी खबर! जल्द आ रहा नया कानून, किराये और कब्जे पर लगाम की तैयारी
किरायेदार और मकान मालिक दोनों को सुरक्षित करने के लिए सरकार मॉडल किराएदारी बिल (Model Tenancy Bill) लागू करने जा रही है। बिल को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फिर कवायद शुरू की है।
80 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
48 घंटे बाद दोबारा शुरू होगा मानसून का तांडव, सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
प्रदेश में जारी बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले जो सिस्टम थे, वह आगे बढ़ गए है। आगे भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। इसके कारण अगले 5 दिन तेज बारिश की उम्मीद कम है लेकिन मंगलवार से पूर्वी हिस्से में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
90 views • 15 hours ago
...