बागेश्वर धाम में होगा 251 बेटियों का विवाह, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंने पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। श्री बागेश्वर जन सेवा समिति ने छतरपुर जिला के मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया है, जहां राष्ट्रपति मुर्मू मौजूद रहेंगी. इस दौरान वे 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी।


Ramakant Shukla
Created AT: 26 फरवरी 2025
160
0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। श्री बागेश्वर जन सेवा समिति ने छतरपुर जिला के मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया है, जहां राष्ट्रपति मुर्मू मौजूद रहेंगी. इस दौरान वे 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10 से 11 बजे के बीच गढ़ा पहुंचेंगी और बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे रवाना होंगी. इससे पहले 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल सहित 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली स्वास्थ्य सुविधा की आधारशिला रखी थी.
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम