भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ का शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में सम्मान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य को क्रांति जैसी प्रतिभाशाली बेटियों पर गर्व है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, जो वर्तमान में निलंबित हैं, उन्हें पुलिस विभाग में पुनः बहाल किया जाएगा। साथ ही, छतरपुर में एक विश्वस्तरीय स्टेडियम के निर्माण की भी घोषणा की
15 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 15 नवंबर को जबलपुर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्रांति गौड़ को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर होगा, जिसमें खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों ने क्रांति से विश्व कप के अनुभवों और तैयारी को लेकर सवाल भी पूछे।