देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दस में से चार मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि बारह मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं। इनमें हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 7 hours ago
92
0
...

देश के हर 10 में 4 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की नई रिपोर्ट के अनुसार, देश के 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। विश्लेषण में राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 30 वर्तमान मुख्यमंत्रियों के स्व-शपथ पत्रों की स्टडी की गई। इसमें पाया गया कि 12 मुख्यमंत्रियों (40%) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

10 CMs के खिलाफ गंभीर अपराधों का केस

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार देश में 10 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर अपराधों का आरोप है। इनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी 89 मामलों के साथ सबसे ऊपर हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के एम के स्टालिन हैं जिनके खिलाफ 47 मामले दर्ज हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ 19 मामले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ 13 मामले और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने चार-चार मामले घोषित किए हैं। वहीं, केरल के पिनाराई विजयन ने दो और पंजाब के भगवंत मान ने एक मामले की घोषणा की है।

केंद्र सरकार का संविधान संशोधन बिल

यह निष्कर्ष ऐसे समय में आया है, जब राजनीतिक रूप से काफी गरमागरम माहौल है। केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में तीन विधेयक पेश किए हैं। इनमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को स्वतः पद से हटाने की बात कही गई है। ऐसे में यदि वे कम से कम पांच साल की जेल की सजा वाले आरोपों में 30 दिन या उससे अधिक समय तक हिरासत में रहते हैं तो उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
यमुना का बढ़ा जलस्तर: मयूर विहार में 100 बाढ़ राहत शिविर स्थापित, जिला प्रशासन दे रहा चिकित्सा सुविधाएं
यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने मयूर विहार फेस 1 में 100 बाढ़ राहत शिविर लगाए हैं। इन कैंपों का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
62 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
ISRO ने 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' के मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई, 2028 में स्पेस भेजने की योजना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) मॉड्यूल के एक मॉडल का अनावरण किया। भारत की योजना 2028 तक अपने स्वयं के निर्मित अंतरिक्ष स्टेशन, बीएएस के प्रथम मॉड्यूल को प्रक्षेपित करने की है।
63 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
फ्रांस की मदद से AMCA का इंजन बनेगा, अमेरिका पर भरोसा नहीं
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि भारत, फ्रांस की मदद से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए इंजन बनाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2025 में इस विमान के प्रोटोटाइप को मंजूरी दी थी और इसे "देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम" बताया था।
77 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दस में से चार मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि बारह मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं। इनमें हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं।
92 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
बिहार चुनाव में MY समीकरण से जुड़ेगी PDA पॉलिटिक्स?
बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी नीतीश कुमार सरकार को हटाने के लिए तमाम समीकरणों को जमीन पर उतारने की कोशिश हो रही है। ऐसे में बिहार की राजनीति में हलचल तेज है।
78 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
भारत को सिंगरौली में मिला रेयर अर्थ एलीमेंट्स का बड़ा भंडार, कोल इंडिया से कॉन्ट्रैक्ट करेगी MP सरकार
सिंगरौली में दुर्लभ खनिज पदार्थों का विशाल भंडार मिला है, जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार और कोल इंडिया मिलकर इन खनिजों की खोज करेंगे। इन खनिजों में स्कैंडियम और इट्रियम जैसे तत्व शामिल हैं, जिनकी कोयले की खदानों में प्रचुर मात्रा पाई गई है।
62 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
'भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा', राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अपने संबोधन में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 'दो साल पहले ही भारत ऐसा पहला देश बना था जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने का इतिहास रचा। हम उन देशों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता हासिल कर ली है।
30 views • 8 hours ago
Richa Gupta
अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा: शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर बोले पीएम मोदी — हर भारतीय को गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की सराहना की और भविष्य में इस क्षेत्र में बढ़ते स्कोप के बारे में बताया।
61 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा, जानिए बाइक से लेकर कार तक अब कितनी चुकानी होगी फीस
सड़क पर वाहन चलाने के लिए कुछ तयशुदा नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। हर वाहन की एक निश्चित समयसीमा तक वैधता होती है, जिसके बाद उसे चलाना गैरकानूनी हो जाता है। दिल्ली जैसे शहरों में पेट्रोल गाड़ियों को 15 साल और डीजल वाहनों को 10 साल तक चलाने की अनुमति है। इसके बाद इन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाना प्रतिबंधित है।
82 views • 10 hours ago
Richa Gupta
उत्तराखंड के चमोली में थराली क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने हालात पर जताई चिंता
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान, कई घर बह गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हालात की निगरानी के निर्देश दिए।
123 views • 12 hours ago
...