उत्तराखंड के चमोली में थराली क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने हालात पर जताई चिंता
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान, कई घर बह गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हालात की निगरानी के निर्देश दिए।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
108
0
...

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चमोली के थराली विकासखंड में देर रात बादल फटा है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। चमोली जिले के थराली विकासखंड में शुक्रवार देर शाम से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी कारण देर रात अचानक बादल फट गया। इस प्राकृतिक आपदा से थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत कई इलाकों में व्यापक नुकसान हुआ है। स्थिति यह है कि दुकानों और मकानों में मलबा घुस गया है तथा कई वाहन मलबे में दब गए हैं।


बताया जा रहा है कि चेपडो में बादल फटने से सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा, सगवाड़ा गांव में 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबने की खबर मिली है। वहीं, नगर पंचायत थराली के कोटडीप में दुकानों और मकानों को भारी नुकसान हुआ है।


राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के आवास और नगर पंचायत अध्यक्ष के घर में भी मलबा घुस गया है, जिससे दीवारें टूट गईं और भारी क्षति हुई। कई बाइक और अन्य वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए हैं।


चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि थराली में बादल फटने की घटना के कारण काफी नुकसान हुआ है। मलबे की चपेट में आने से कविता नाम की महिला के दबने का पता चला है, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
यमुना का बढ़ा जलस्तर: मयूर विहार में 100 बाढ़ राहत शिविर स्थापित, जिला प्रशासन दे रहा चिकित्सा सुविधाएं
यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने मयूर विहार फेस 1 में 100 बाढ़ राहत शिविर लगाए हैं। इन कैंपों का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
48 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
ISRO ने 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' के मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई, 2028 में स्पेस भेजने की योजना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) मॉड्यूल के एक मॉडल का अनावरण किया। भारत की योजना 2028 तक अपने स्वयं के निर्मित अंतरिक्ष स्टेशन, बीएएस के प्रथम मॉड्यूल को प्रक्षेपित करने की है।
48 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
फ्रांस की मदद से AMCA का इंजन बनेगा, अमेरिका पर भरोसा नहीं
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि भारत, फ्रांस की मदद से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए इंजन बनाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2025 में इस विमान के प्रोटोटाइप को मंजूरी दी थी और इसे "देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम" बताया था।
61 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दस में से चार मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि बारह मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं। इनमें हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं।
85 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
बिहार चुनाव में MY समीकरण से जुड़ेगी PDA पॉलिटिक्स?
बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी नीतीश कुमार सरकार को हटाने के लिए तमाम समीकरणों को जमीन पर उतारने की कोशिश हो रही है। ऐसे में बिहार की राजनीति में हलचल तेज है।
61 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भारत को सिंगरौली में मिला रेयर अर्थ एलीमेंट्स का बड़ा भंडार, कोल इंडिया से कॉन्ट्रैक्ट करेगी MP सरकार
सिंगरौली में दुर्लभ खनिज पदार्थों का विशाल भंडार मिला है, जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार और कोल इंडिया मिलकर इन खनिजों की खोज करेंगे। इन खनिजों में स्कैंडियम और इट्रियम जैसे तत्व शामिल हैं, जिनकी कोयले की खदानों में प्रचुर मात्रा पाई गई है।
50 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
'भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा', राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अपने संबोधन में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 'दो साल पहले ही भारत ऐसा पहला देश बना था जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने का इतिहास रचा। हम उन देशों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता हासिल कर ली है।
24 views • 3 hours ago
Richa Gupta
अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा: शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर बोले पीएम मोदी — हर भारतीय को गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की सराहना की और भविष्य में इस क्षेत्र में बढ़ते स्कोप के बारे में बताया।
52 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा, जानिए बाइक से लेकर कार तक अब कितनी चुकानी होगी फीस
सड़क पर वाहन चलाने के लिए कुछ तयशुदा नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। हर वाहन की एक निश्चित समयसीमा तक वैधता होती है, जिसके बाद उसे चलाना गैरकानूनी हो जाता है। दिल्ली जैसे शहरों में पेट्रोल गाड़ियों को 15 साल और डीजल वाहनों को 10 साल तक चलाने की अनुमति है। इसके बाद इन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाना प्रतिबंधित है।
67 views • 5 hours ago
Richa Gupta
उत्तराखंड के चमोली में थराली क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने हालात पर जताई चिंता
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान, कई घर बह गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हालात की निगरानी के निर्देश दिए।
108 views • 8 hours ago
...