मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से महिला बाल विकास विभाग में 660 पर्यवेक्षकों के पदों भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। यह परीक्षा 7 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
चयन बोर्ड ने यह भी कहा है कि अभी केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। शेष आवेदकों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे।
एग्जाम शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचें सेंटर
एमपीईएसबी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च 2025 को होगी। परीक्षा तीन घंटे के लिए दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 के लिए, कैंडिडेट्स को सुबह 7 से 8 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि दूसरे सत्र के लिए, उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
होमपेज पर Test Admit Card – Paryavekshak Recruitment Test – 2024 लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि व माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार के अंतिम अंक दर्ज करें।
इसके बाद पेपर का सेलेक्शन करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
डाउनलोड पर क्लिक करके इसे सेव कर लें और प्रिंट आउट भी ले लें।