MP News: प्रदेश में गिद्धों की आज से होगी गणना
प्रदेश में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिये गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 पूरे प्रदेश में आज से प्रारंभ होगी जो दो चरणों की जायेगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 फरवरी 2025
75
0
...

प्रदेश में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिये गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 पूरे प्रदेश में आज से प्रारंभ होगी जो दो चरणों की जायेगी। गिद्दों के आंकलन की गणना वर्ष में दो बार की जाती है। शीतकालीन गिद्ध गणना 17, 18 एवं 19 फरवरी को होगी और ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल 2025 को की जायेगी। शीतकालीन गिद्ध गणना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगी। ऐसे स्थान जहां पर ऊंची चट्टान है, उन स्थानों पर अधिकतम 9 बजे तक गणना की जा सकती है। केवल बैठे हुए गिद्धों की गणना की जायेगी।


प्रशिक्षण में इतने लोगों ने भाग लिया


गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 के लिये 11 मास्टर ट्रेनर द्वारा 16 वन वृत्त में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27, 29 एवं 31 जनवरी 2025 में किया गया। प्रशिक्षण में 900 से अधिक वन अधिकारी-कर्मचारियों, गिद्ध विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण से संबंधित गतिविधियों के अनुश्रवण के लिये एवं गिद्ध गणना वर्ष 2024-25 की पद्धति पर विचार करने के लिये, तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक 20 जनवरी 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) की अध्यक्षता में की गई। गिद्ध की गणना के लिये प्रपत्र 1, 2, एवं 3 का उपयोग किया जायेगा और सम्पूर्ण जानकारी डिवीजन स्तर पर प्रपत्र-3 में कार्यालय दिवस में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) को (pccfw@mp.gov.in) एवं वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल को ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
MP में धूमधाम से मनाई जा रही होली, CM डॉ. मोहन यादव ने गाया- आज भोपाल में होली रे रसिया..
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीएम आवास में कार्यकर्ताओं संग होली मनाई। उन्होंने सभी को गुलाल लगाकर रंगों के त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम ने गाना गाया और कलाकारों संग थिरकते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'आज भोपाल में होली रे रसिया' गाया।
2 views • 1 minute ago
Richa Gupta
ओरछा में 17 मार्च को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकलकर रामराजा खेलेंगे होली
धार्मिक नगरी के श्री रामराजा मंदिर में 17 मार्च को रात 9.30 बजे होली उत्सव राजशाही परंपरा के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 5 बजे मंदिर में श्री रामराजा सरकार की मंगला आरती होगी।
22 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
MP में बनेंगे दो नए वन्य जीव अभयारण्य, CM डॉ मोहन यादव ने दी मंजूरी, उज्जैन और जबलपुर में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर कम जू
वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक कदम ओर बढ़ाते हुए अब प्रदेश में दो नए वन्य जीव अभयारण्य स्थापित किए जाएंगे। यह नए वन्य जीव अभयारण्य ओंकारेश्वर एवं जहानगढ़ में स्थापित किए जाएंगे।
26 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सीएम डॉ मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है।
23 views • 4 hours ago
Raaj Sharma
वन्य जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पित डॉ. मोहन सरकार, प्रदेश में बनेंगे दो नए वन्य जीव अभ्यारण्य।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो नए वन्य जीव अभ्यारण्य के लिए मंजूरी दी, ओंकारेश्वर अभयारण्य देवास-खंडवा और जहानगढ़ अभयारण्य श्योपुर जिले की वनभूमि पर होगा विकसित उज्जैन एवं जबलपुर में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर कम जू, प्रदेश में 12,981 गिद्ध मौजूद, साल में गिद्धों की संख्या 19 प्रतिशत बढ़ी।
22 views • 15 hours ago
Richa Gupta
एमपी के इस जिले में भीख मांगने और देने पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश के बैतूल में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में भिक्षावृत्ति पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।
41 views • 21 hours ago
Richa Gupta
MP Budget Session : CM डॉ मोहन यादव का सदन में बड़ा ऐलान, सांची का NDDB में नहीं किया जा रहा विलय
मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया।
123 views • 22 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगा एक्शन
होली का पर्व इस बार रमजान माह के जुमे के दिन है, लिहाजा धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयास को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट मोड पर है।
126 views • 23 hours ago
Richa Gupta
MPESB ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ऐसे करें चेक
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
92 views • 2025-03-13
Richa Gupta
होली और जुमे की नमाज को लेकर एक्शन मोड में पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की गई ये अपील
इस साल होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। जिसे लेकर शहडोल पुलिस एक्शन मोड पर नजर आ रही है। बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया साथ ही सभी लोगों से अपील की गई कि वो शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं।
107 views • 2025-03-13
...