हरियाणा की महिलाओं को बड़ी सौगात : हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, 25 सितंबर से शुरू होगी योजना
हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की कि राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 29 अगस्त 2025
79
0
...

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की कि राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना का नाम ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ रखा गया है और इसकी शुरुआत 25 सितंबर 2025 को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर होगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री सैनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि योजना के पहले चरण में उन परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से कम है। बाद में धीरे-धीरे अन्य परिवारों की महिलाओं को भी इसमें जोड़ा जाएगा। योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 23 साल या उससे अधिक है। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों शामिल होंगी, लेकिन शर्त यह है कि महिला पिछले 15 साल से हरियाणा की स्थायी निवासी हो।


सरकार ने स्पष्ट किया है कि परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। अगर एक परिवार में तीन महिलाएं पात्र हैं, तो तीनों को यह लाभ मिलेगा। लेकिन यदि किसी महिला को पहले से किसी अन्य सरकारी योजना के तहत 2100 रुपए से ज्यादा की राशि मिल रही है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर पीड़ित महिलाओं और 54 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को अगर पहले से पेंशन मिल रही है, तो उन्हें इस योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। राज्य सरकार का अनुमान है कि पहले चरण में लगभग 19 से 20 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। अगले सात दिनों में योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के पार, हजारों लोग विस्थापित
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा। दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए।
49 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मोहन भागवत और वसुंधरा की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म, 20 मिनट तक चली बातचीत
जोधपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मुलाकात की। राजे की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।
69 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
सिंगापुर के पीएम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत, आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग मंगलवार देर शाम भारत पहुंचे। तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए वोंग का यह पहला भारत दौरा है। वे अपनी पत्नी और कैबिनेट मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं।
45 views • 3 hours ago
Richa Gupta
कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील
कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस भारी बारिश ने आम जनजीवन को भी काफी प्रभावित किया है।
81 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भारत ने भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान को 21 टन राहत सामग्री पहुचाई
भारत ने अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 21 टन राहत सामग्री भेजी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत जमीनी हालात पर नजर रखे हुए है। आने वाले दिनों में और ज्यादा मानवीय सहायता भेजी जाएगी।
29 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भारत सरकार ने शुरू किया 'भारती' इनिशिएटिव, कृषि निर्यात पर होगा फोकस
सरकार की ओर से नया इनिशिएटिव 'भारती' शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य इनोवेशन को बढ़ाने के साथ 2030 तक कृषि निर्यात को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। सितंबर में शुरू होने वाला पहला पायलट समूह 100 स्टार्टअप्स को सशक्त बनाएगा, जिनमें उच्च-मूल्य वाले एग्री-फूड उत्पादक, टेक्नोलॉजी-आधारित सर्विस प्रोवाइडर्स और इनोवेटर्स शामिल हैं।
64 views • 4 hours ago
Durgesh Vishwakarma
इतिहास गवाह है, जब-जब PM मोदी को कहा अपशब्द, विपक्ष की डूबी लुटिया
बिहार में रैली के दौरान PM मोदी की मां को गाली देने पर मचा बवाल। क्या इतिहास दोहराएगा खुद को? जानें कैसे हर बार मोदी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी विपक्ष पर पड़ी भारी।
21 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
PM मोदी के जन्मदिन पर 15 दिन का सेवा पखवाड़ा चलाएगी दिल्ली सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आगामी 17 सितंबर 2025 को है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर को एक सामाजिक सरोकार के पर्व के रूप में मनाने की योजना बनाई है।
20 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
पप्पू-कन्हैया को तेजस्वी-राहुल के फ्रेम में आने से कौन रोक रहा, इसी गलती से बिहार में फिर डूबेगी कांग्रेस?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तमाम राजनीतिक दल और गठबंधन अपने अपने हिसाब से तैयारियां कर रही हैं। खासकर कांग्रेस पार्टी इस बार के चुनाव में काफी अग्रेसिव है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस के मंचों पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और युवा नेता कन्हैया कुमार को तवज्जो नहीं दी जा रही है।
69 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
GST का नया स्लैब: क्या होगा सस्ता, क्या पड़ेगा महंगा,जानिए किन चीज़ों की बदल सकती हैं कीमतें?
जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय अहम बैठक 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है। यह बैठक तय समय से पहले बुलाई गई है और इसमें जीएसटी सिस्टम में बड़े रिफॉर्म की संभावनाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल, जीएसटी चार स्लैब में बंटा है — 5%, 12%, 18% और 28%। काउंसिल इस ढांचे को सरल करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के मकसद से कुछ अहम बदलावों पर विचार कर रही है।
65 views • 6 hours ago
...