ईरान का 400 किलो यूरेनियम गायब
इजरायली अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि ईरान ने हमले से पहले यूरेनियम भंडार और उपकरणों को एक गुप्त स्थान पर ले गया होगा। अमेरिकी हमलों से पहले ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में फोर्डो परमाणु सुविधा के बाहर 16 ट्रकों का काफिला दिखाई दिया था, जो एक पहाड़ के अंदर बनाया गया स्थल है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 11 hours ago
16
0
...

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि अमेरिका के हमले के बाद ईरान का 400 किलो यूरेनियम 'गायब' हो गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एबीसी न्यूज से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है। उन्होंने माना है कि पिछले हफ्ते ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका के हवाई हमलों के बाद यूरेनियम का 400 किलोग्राम भंडार गायब हो गया है। उन्होंने माना है कि 400 किलो संवर्द्धित यूरेनियम से कम से कम 10 परमाणु बमों का निर्माण हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ये 400 किलो यूरेनियम करीब 60 प्रतिशत तक संवर्द्धित है और परमाणु बम बनाने के लिए 90 प्रतिशत संवर्द्धित होना जरूरी है। दावा किया गया था कि ईरान 3-4 हफ्तों में 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत यूरेनियम संवर्द्धित कर लेता, इसीलिए इजरायल ने ईरान पर हमला किया था।

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ये भी दावा किा है कि अमेरिका को यकीन है कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान में मौजूद ईरानी परमाणु ठिकानों को या तो "गंभीर क्षति" पहुंची है या वे "पूरी तरह से नष्ट" हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह सटीक जानकारी नहीं दे सकते हैं और इसको लेकर वो पूरी तरह से निश्चित नहीं हैं। जेडी वेंस ने कहा है कि ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद गायब हुए 900 पाउंड (लगभग 400 किलोग्राम) अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के संबंध में आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ बातचीत करेगा।

ईरान का 400 किलो यूरेनियम कहां गायब है?

जेडी वेंस ने कहा कि "हम आने वाले हफ्तों में यह सुनिश्चित करने के लिए काम करने जा रहे हैं कि हम उस ईंधन के साथ कुछ करें, और यह उन चीजों में से एक है, जिसके बारे में हम ईरानियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं।" उन्होंने पुष्टि की कि ऑपरेशन का मुख्य मकसद फोर्डो परमाणु सुविधा को निशाना बनाना था।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
ईरान का 400 किलो यूरेनियम गायब
इजरायली अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि ईरान ने हमले से पहले यूरेनियम भंडार और उपकरणों को एक गुप्त स्थान पर ले गया होगा। अमेरिकी हमलों से पहले ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में फोर्डो परमाणु सुविधा के बाहर 16 ट्रकों का काफिला दिखाई दिया था, जो एक पहाड़ के अंदर बनाया गया स्थल है।
16 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
ब्रिटेन के इस कदम से उड़ेगी रूस और चीन की नींद
ब्रिटेन ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की घोषणा की है। ये जेट अमेरिकी परमाणु बम से लैस हो सकते हैं, जो नाटो देशों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम होगा। ब्रिटेन के इस फैसले से रूस और चीन की चिंताएं बढ़ सकती हैं।
59 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
'कमाल का सफर था... जय हिंद! जय भारत!' अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद बोले शुभांशु शुक्ला
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन के तहत तीन अन्य लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर निकलकर इतिहास रच दिया। 29 मई से अब तक छह बार लॉन्चिंग टाले जाने के बाद आखिरकार एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे आईएसएस की ओर रवाना हुआ।
52 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
क्या मध्य पूर्व बन रहा है चौथे विश्व युद्ध का विस्फोटक केंद्र?
मध्य पूर्व एक बार फिर वैश्विक अस्थिरता का केंद्र बन गया है। तेल, धर्म, और अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों की टकराहट ने इस क्षेत्र को बारूद के ढेर पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस्राइल-गाज़ा संघर्ष, ईरान-अमेरिका तनाव और हालिया परमाणु ठिकानों पर हमलों ने हालात को युद्ध के मुहाने तक पहुंचा दिया है।
40 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
म्यांमार के 'खजाने' पर चीन की नजर
म्यांमार में उथल पुथल का दौर लगातार जारी है। म्यांमार में सशस्त्र समूहों और जुंटा शासन की लड़ाई में चीन अपनी भूमिका बढ़ाई है और खनिज संपदाओं पर कब्जा कर रहा है।
26 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
डोनाल्ड ट्रंप के एक दावे से कच्चा तेल टूटा
कच्चे तेल की कीमत में आज काफी गिरावट आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की है। इससे पहले कच्चा तेल पांच महीने के टॉप पर पहुंच गया था जिससे भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया था।
28 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
सिंधु जल विवाद में कूदा OIC, तुर्की में 57 इस्लामिक देशों के संगठन ने पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाया
इस्लामी सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद (CFM) ने भारत-पाक के सिंधु जल समझौतों को जारी रखने पर जोर दिया है। 57 इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी की तुर्की के इंस्ताबुल में रविवार को हुई बैठक में सिंधु जल संधि सहित पाकिस्तान-भारत के बीच द्विपक्षीय समझौतों का सख्ती से पालन करने का आह्वान दोनों पक्षों से किया गया है।
95 views • 2025-06-23
Sanjay Purohit
हिंद महासागर से आई तबाही, B-2 बॉम्बर ने उड़ाए ईरान के परमाणु ठिकाने
हिंद महासागर के मध्य में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप जो एक गोपनीय सैन्य अड्डे के रूप में जाना जाता है हाल ही में एक बड़े सैन्य ऑपरेशन का केंद्र बना। यहीं से अमेरिका ने अपने सबसे घातक हथियार B-2 स्पिरिट न्यूक्लियर स्टील्थ बॉम्बर को उड़ान भरने का आदेश दिया जिसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया।
95 views • 2025-06-22
Sanjay Purohit
ईरान का पलटवार, परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद इजरायली शहरों पर मिसाइल हमला
ईरान ने अमेरिकी हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी हवाई हमले में परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला बोला है। ईरानी सशस्त्र बलों ने इजरायल पर मिसाइलों की बारिश की है, जिसके बाद तेल अवीव समेत दूसरे प्रमुख इजरायली शहरों में धमाके सुने गए हैं।
93 views • 2025-06-22
Sanjay Purohit
सिंधु जल समझौते पर अमित शाह के बयान से बौखलाया पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सिंधु जल समझौता कभी बहाल नहीं किया जाएगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमित शाह का बयान अंतरराष्ट्रीय समझौते का घोर अनादर है।
91 views • 2025-06-22
...