प्रदेश में 2 नए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र जल्द, जबलपुर व ग्वालियर को टैकअप मिलेगी- सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। प्रदेश में 2 मेट्रोपॉलेटिन क्षेत्र भोपाल और इंदौर की स्वीकृति के बाद 2 नए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र जबलपुर और ग्वालियर को शीघ्र मंजूरी दी जाएगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 24 सितंबर 2025
257
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। प्रदेश में 2 मेट्रोपॉलेटिन क्षेत्र भोपाल और इंदौर की स्वीकृति के बाद 2 नए मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र जबलपुर और ग्वालियर को शीघ्र मंजूरी दी जाएगी। मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र अधोसंरचना को सशक्त बनाएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को होटल जहांनुमा पैलेस के सभाकक्ष में फ्री प्रेस के 42 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर का सम्मान किया। सम्मानित महापौर में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय और इंदौर के महापौर श्री पुष्प मित्र भार्गव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर भोपाल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्षद भी पुरस्कृत किए गए।


स्वच्छता, मेट्रो रेल और स्मार्ट सिटी के विकास में प्रदेश की उपलब्धियां


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता का संदेश दिया है। मध्यप्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। अनेक नगरीय निकाय स्वच्छता क्षेत्र में प्रतिवर्ष श्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत हो रहे हैं। प्रदेश में भोपाल और इंदौर के साथ अन्य नगरों के नागरिक भी शीघ्र ही मेट्रो रेल सुविधा का लाभ प्राप्त करेंगे। शहरी विकास को प्राथमिकता देते हुए कायाकल्प अभियान में 1550 करोड़ रुपए के निवेश से सड़कों का स्वरूप बदल रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन-2 के माध्यम से जबलपुर और उज्जैन के नगरीय निकायों के लिए 370 करोड़ रुपए देने की पहल की गई। स्मार्ट सिटी की संकल्पना को जमीन पर उतारते हुए महाकाल परिसर उज्जैन के विकास सहित अनेक कार्य हुए हैं। प्रदेश में आठ एयरपोर्ट संचालित हैं और अन्य विमानतल भी शीघ्र प्रारंभ होंगे।


खजुराहो नगर परिषद का विशेष उल्लेख


नगरीय निकायों को समर्थ और सुविधा संपन्न बनाने की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में एक ऐसी अनोखी नगर परिषद है जिसका उल्लेख आवश्यक है। छतरपुर जिले की खजुराहो नगर परिषद की विशिष्ट स्थिति है जहां खजुराहो विश्व धरोहर स्थल है, वहीं खजुराहो में एयरपोर्ट भी है और रेलवे स्टेशन भी है। जनसंख्या कम होने के बाद भी खजुराहो विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है।


भविष्य की रूपरेखा बनाएं नगरीय निकाय


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फ्री प्रेस अखबार द्वारा नगरीय निकायों के महापौर सम्मानित किए गए हैं। यह प्रशंसनीय पहल है। नगरीय विकास और आवास विभाग नगरीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की राज्य स्तरीय बैठक और कार्यशाला आयोजित कर नगरों के समग्र विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा निर्धारित करे। नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास के संकल्प की पूर्ति के लिए विभाग सक्रिय है। प्रदेश में नगरीय निकायों ने स्वच्छता सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है।


प्रारंभ में फ्री प्रेस संस्थान की ओर से अध्यक्ष श्री अभिषेक करनानी और भोपाल संस्करण के एसोसिएट एडीटर श्री नितेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक श्री भगवान दास सबनानी के अलावा श्री हितानंद शर्मा, श्री आशीष अग्रवाल, डॉ. हितेश वाजपेयी सहित मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे वंदे मातरम् 150वां स्मरणोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर शौर्य स्मारक में शुक्रवार 7 नवंबर सुबह 8:30 बजे ‘’वंदे मातरम् 150वां स्मरणोत्सव’’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर शौर्य स्मारक से मैराथन का आयोजन प्रात: 8:30 तक किया जायेगा। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम में पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
7 views • 6 minutes ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का रिजल्ट जारी: यश घनघोरिया को मिले सबसे ज्यादा वोट
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
76 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर चन्द्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए त्रिनेत्र स्वरूप में दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अगहन माह कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि पर आज गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। उसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
85 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
80% लोगों को 'साइलेंट डिप्रेशन' दे रहा फोन, डॉक्टरों की शोध में हुआ बड़ा खुलासा
अंतरराष्ट्रीय मनोस्वास्थ्य एवं व्यसन सम्मेलन में महापौर ने मोबाइल की लत को नया खतरा बताया। एक शोध के अनुसार, 73% लोग मोबाइल की लत के शिकार हैं, जिससे 80% में 'साइलेंट डिप्रेशन' और नींद की समस्याएं बढ़ रही हैं।
29 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
MP समेत देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स की हड़ताल
प्रदेश समेत देशभर में एलपीजी गैस वितरकों ने आज से बड़े पैमाने पर हड़ताल शुरू कर दी है। सेवा शुल्क को 35 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए करने की मांग को लेकर करीब 26 हजार वितरक आंदोलन पर उतर आए हैं।
26 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
48 घंटे में बदलेगा हवा का रुख, भारी पड़ेंगी ‘उत्तरी हवाएं’, ठंड दिखाएगी तेवर
जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में अगले 48 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। इसके कमजोर पड़ते ही हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा। उत्तरी हवा कश्मीर की ठंडक लेकर आएगी, जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट आएगी।
75 views • 16 hours ago
Richa Gupta
एमपी में हेलमेट नियम सख्त: बाइक चालक व पीछे सवार दोनों पर चालान आज से
मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर आज से बड़ी सख्ती। दोपहिया वाहन चालक हो या पीछे बैठने वाला पिलियन राइडर, दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है।
70 views • 16 hours ago
Richa Gupta
LPG हड़ताल: मध्य प्रदेश समेत देशभर में सिलेंडर डिलीवरी बंद, सेवा शुल्क बढ़ाने की मांग
मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में LPG गैस वितरकों ने आज से हड़ताल शुरू कर दी है। सेवा शुल्क को 35 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये करने की मांग को लेकर करीब 26 हजार वितरक आंदोलन पर उतर आए हैं।
96 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
AIIMS की चेतावनी, केवल उबला दूध पीए, नहीं तो हो सकती है ‘ब्रूसेला बीमारी’
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में गायों में लंपी वायरस के साथ-साथ अन्य बैक्टीरिया के संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। इसके साथ ही पशुओं के माध्यम से इंसानों में फैलने वाले बैक्टीरिया संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे अहम है ब्रूसेला का संक्रमण, जो दुधारू पशुओं के माध्यम से इंसानों में फैलता है। कच्चे दूध का सेवन ब्रूसेला संक्रमण का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
72 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
MP में अब बढ़ेगी ठंड, 3 दिनों में 4 डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान
मध्यप्रदेश के मौसम पर वर्तमान में कोई प्रभावशाली मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी की कमी के कारण बादल कम होने लगे हैं। इसके परिणामस्वरूप दिन का तापमान कुछ बढ़ा है, जबकि रात का तापमान गिरने लगा है।
87 views • 22 hours ago
...