जनजातीय समुदाय की समृद्धि हेतु प्रतिबद्ध सरकार: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय की समृद्धि के लिए संकल्पित है। सरकार के रणनीतिक प्रयासों से विकास के हर क्षेत्र में जनजातीय समुदाय आगे बढ़ रहा है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 26 अक्टूबर 2025
114
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय की समृद्धि के लिए संकल्पित है। सरकार के रणनीतिक प्रयासों से विकास के हर क्षेत्र में जनजातीय समुदाय आगे बढ़ रहा है। जनजातीय कल्याण की योजनाओं के लिए बजट बढ़ाकर 47 हजार 295 करोड़ किया गया है जो पिछले वर्ष से 6,491 करोड़ रूपये ज्यादा है। सरकार के सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश आज जनजातीय कल्याण के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनकर उभर रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समुदायों को आर्थिक विकास के भरपूर अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ-सबका विकास' दर्शन अपनाते हुए जनजातीय समुदायों योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष रूप से पिछ़डी और कमजोर जनजातियों (पीवीटीजी) के समग्र विकास और कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक प्रयास और नवाचार किए हैं। जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को गुणवत्तापूर्ण बनाने और देशज संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए समर्पित प्रयास किए गए हैं। परिणामस्वरूप जनजातीय समुदाय को न केवल अपने अधिकार मिले हैं, बल्कि संस्कृति की भी रक्षा हुई है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा के लोकव्यापीकरण के जरिए जनजातीय युवाओं को चयन प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए आजीविका के नए-नए विकल्प और जरूरी साधन भी दिए जा रहे हैं। आदि संस्कृति को आजीविका से जोड़ने की पहल की गई है।


जनजातीय समुदायों के जन, जल, जंगल, जमीन और वन्यप्राणियों की नैसर्गिक सुरक्षा के अधिकार से लेकर वन अधिकार पत्र और इनकी आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक संरक्षण के लिए भी सरकार ने व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है।


पेसा नियमों से सशक्त हुई ग्राम सभाएं


मध्यप्रदेश में पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जनजातीय ग्राम सभाओं को अपने जैविक संसाधनों, भूमि, जल, वन और पारम्परिक व्यवस्थाओं पर अधिकार प्राप्त हुए हैं। अब ग्राम सभाएं विकास योजनाओं में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं, जिससे जनजातीय अंचलों में स्वशासन की दिशा में एक सशक्त आधार स्थापित हुआ है। वे अपने गांवों की विकास योजनाएं खुद बना रही हैं।


तेंदूपत्ता संग्राहकों का बढ़ा पारिश्रमिक


जनजातीय समुदाय की आजीविका से जुड़े लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर अब 4,000 रुपये प्रति मानक बोरी कर दिया गया है। इस निर्णय से संग्राहकों की आय बढ़ी है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। तेंदू पत्ता व्यापार बढ़ने से उन्हें लाभ हुआ है।


‘पीएम जनमन’ और ‘धरती आबा’ योजनाओं से विकास को गति


प्रदेश में प्रधानमंत्री जन-मन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष जैसी योजनाओं के अंतर्गत 68 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। साथ ही, जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के लिये 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) प्रारंभ की गई हैं।


सिकलसेल उन्मूलन मिशन का विस्तार


मध्यप्रदेश में सिकलसेल हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन सभी 89 जनजातीय विकासखंडों में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से प्रदेश में हाल ही में एक करोड़वां सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसिलिंग कार्ड वितरण का ऐतिहासिक क्षण भी दर्ज हुआ है।


शिक्षा एवं छात्रवृत्ति में उल्लेखनीय कार्य


जनजातीय वर्ग के सभी विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए इन्हें छात्रवृत्ति देने की अवधि साल में 10 माह से बढ़ाकर अब पूरे 12 माह कर दी गई है। उनके छात्रावासों को सुविधा संपन्न बनाया गया है।जनजातीय वीर नायकों की शौर्य कथाएं और गौरवगाथाएं स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं। भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी अब विद्यालयीन शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। प्रदेश के सभी जनजातीय कन्या आवासीय शिक्षा परिसरों को अब ‘माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर’ नाम दिया गया है। यह जनजातियों को सम्मान देने का एक अनूठा उदाहरण है।


आंगनवाड़ी भवन निर्माण में म.प्र. अव्वल


‘पीएम जन-मन कार्यक्रम’ अंतर्गत आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। इस योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया, सहरिया) को अत्यधिक लाभ मिला है। इससे पीवीटीजी परिवारों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में उत्तरोत्तर सुधार देखा जा रहा है।


सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना


राज्य सरकार द्वारा जनजातीय गौरव और पहचान को सम्मान देने के लिए अलीराजपुर जिले का नाम परिवर्तित कर अब ‘आलीराजपुर’ कर दिया गया है। यह निर्णय जनजातीय वर्ग की अस्मिता के सम्मान और इनके सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वें जयंती वर्ष के समापन अवसर पर आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस भव्यता से मनाया जाए।
48 views • 2 hours ago
Richa Gupta
कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आपराधिक कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
प्रदेश में सामाजिक समरसता का नया वातावरण स्थापित हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में सोमवार को इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 का सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया।
49 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जलवायु परिवर्तन और सतत विकास संगोष्ठी में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथी संकुल, मुक्ताकाश (एम्फिथियेटर) में 12 बजे जलवायु परिवर्तन और सतत विकास वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
51 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 अक्टूबर को बिहार दौरा, कई जनसभाओं में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 अक्टूबर को बिहार दौरा निर्धारित है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 10 बजे पटना हवाई अड्डे से कटोरिया, जिला बांका के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात प्रातः 10:50 बजे वे हाई स्कूल मैदान स्थित कटोरिया हेलीपैड पर पहुंचेंगे और प्रातः 11 बजे वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
30 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
67वा कालिदास समारोह 1 नवंबर से, नवाचारों से सजेगा सांस्कृतिक महोत्सव
67वा अखिल भारतीय कालिदास समारोह 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक उज्जैन में नवाचारों और युवा सहभागिता के साथ आयोजित होगा। यह सांस्कृतिक अनुष्ठान कालिदास की कृतियों को जीवंत कर परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा।
54 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
मशहूर क्रिकेटर श्रीकांत ने महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर श्रीकांत ने सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर में उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जिसे पुजारी आकाश गुरु ने संपन्न कराया।
45 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
ज्ञानवापी जज को धमकाने वाला आतंकी भोपाल का, ISIS का सोशल मीडिया हैंडल निकला अदनान
भोपाल से गिरफ्तार आतंकी सैयद अदनान के ISIS से गहरे संबंधों का खुलासा हुआ है। अदनान ISIS के लिए सोशल मीडिया हैंडलर के रूप में काम करता था और कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित युवकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता था। वह इंटरनेट से जिहादी वीडियो जुटाकर उन्हें तोड़-मरोड़कर धार्मिक रूप देने और फर्जी चैनलों के जरिए प्रचारित करने का काम करता था।
56 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
CM मोहन का बड़ा संदेश – स्वदेशी अपनाओ, युवाओं को रोजगार से जोड़ो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आहवान जनप्रतिनिधियों से किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को जबलपुर के होटल कल्चुरी में संभाग के सभी सांसद एवं विधायकों के साथ आयोजित संवाद के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
45 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
शाही ठाट-बाट के साथ आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान महाकाल, मन महेश के रूप में प्रजा को देंगे दर्शन
कार्तिक माह में भगवान श्री महाकालेश्वर की पहली राजसी सवारी आज सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को भव्य स्वरूप में निकाली जाएगी। श्री महाकालेश्वर भगवान इस बार श्री मन महेश के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
41 views • 23 hours ago
...