मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जलवायु परिवर्तन और सतत विकास संगोष्ठी में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथी संकुल, मुक्ताकाश (एम्फिथियेटर) में 12 बजे जलवायु परिवर्तन और सतत विकास वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 hours ago
68
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथी संकुल, मुक्ताकाश (एम्फिथियेटर) में 12 बजे जलवायु परिवर्तन और सतत विकास वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संगोष्ठी का आयोजन राज्य नीति आयोग,मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और EPCO के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। नर्मदा समग्र, सिकोईडिकोन, पैरवी, और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कार्यक्रम के सह-आयोजक हैं।संगोष्ठी प्रातः 9:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक होगी।


संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के समाधान में राज्यों की भूमिका पर विमर्श करना और व्यक्ति, समाज एवं सरकारों की सहभागिता से सतत विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। जलवायु संकट, जो जल, जंगल, जमीन, जैव विविधता और मानव जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित कर रहा है और वर्तमान समय की गंभीर चुनौती है। यह संगोष्ठी नवंबर 2025 में ब्राजील में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (CoP 30) के लिए पूर्व परामर्श का कार्य करेगी। इसके सुझाव और विचार CoP 30 के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा किए जाएंगे। मध्यप्रदेश इस चर्चा को शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।


लिविंग द राइट वे की थीम पर आधारित इस संगोष्ठी में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित होंगे। इन सत्रों में पर्यावरण और जीवनशैली, जलवायु और सतत विकास के बीच संबंधों का सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में राज्य की भूमिका जैसे विषयों पर गहन चिंतन-मंथन किया जाएगा। इस आयोजन में विषय विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, सरकारी अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP में वोटर लिस्ट 'फ्रीज़', रात 12 बजे से नहीं जुड़ेगा कोई नया नाम
मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं के लिए मतदाता सूची का संशोधन 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान, बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण की जांच करेंगे और नए नामांकन फॉर्म भरेंगे। मसौदा सूची 8 दिसंबर को प्रकाशित होगी और 8 जनवरी 2026 तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
85 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
भांग से हुआ भव्य शृंगार, मस्तक पर दिखाई दिया ॐ; भस्म आरती में महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन
आज के श्रृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल के मस्तक पर ॐ से श्रृंगार किया गया। साथ ही भांग से दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया।
31 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन तक गरज-चमक और बारिश के आसार
अरब सागर में बन रहे दो एक्टिव सिस्टम की वजह से प्रदेश में फिर से बादल बरसने को तैयार हैं। अगले चार दिन तक आंधी, बिजली और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
106 views • 6 hours ago
Richa Gupta
दवा पर बारकोड सिस्टम लागू: स्कैन पर मिलेगी सारी जानकारी, सरकार सख्त
मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जहां दवा पर बारकोड सिस्टम लगाया गया है। जिसमें स्कैन करते ही सभी जानकारियां मिलेंगी। दरअसल, कफ सिरप मामले के बाद सरकार सख्त है।
64 views • 7 hours ago
Richa Gupta
भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वें जयंती वर्ष के समापन अवसर पर आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस भव्यता से मनाया जाए।
70 views • 10 hours ago
Richa Gupta
कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आपराधिक कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
81 views • 11 hours ago
Richa Gupta
प्रदेश में सामाजिक समरसता का नया वातावरण स्थापित हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष उपस्थिति में सोमवार को इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 का सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया।
70 views • 11 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जलवायु परिवर्तन और सतत विकास संगोष्ठी में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथी संकुल, मुक्ताकाश (एम्फिथियेटर) में 12 बजे जलवायु परिवर्तन और सतत विकास वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
68 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 अक्टूबर को बिहार दौरा, कई जनसभाओं में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 अक्टूबर को बिहार दौरा निर्धारित है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 10 बजे पटना हवाई अड्डे से कटोरिया, जिला बांका के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात प्रातः 10:50 बजे वे हाई स्कूल मैदान स्थित कटोरिया हेलीपैड पर पहुंचेंगे और प्रातः 11 बजे वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
81 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
67वा कालिदास समारोह 1 नवंबर से, नवाचारों से सजेगा सांस्कृतिक महोत्सव
67वा अखिल भारतीय कालिदास समारोह 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक उज्जैन में नवाचारों और युवा सहभागिता के साथ आयोजित होगा। यह सांस्कृतिक अनुष्ठान कालिदास की कृतियों को जीवंत कर परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा।
64 views • 2025-10-27
...