आज आसमान में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा, एक साथ कतार में दिखेंगे सूर्य के साथ 7 ग्रह
खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों को आज 28 फरवरी की शाम दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जिसे ग्रह परेड कहते हैं। इस दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह (शुक्र, मंगल, बुध, शनि, बृहस्पति, नेपच्यून और यूरेनस) एक सीध में नजर आएंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 28 फरवरी 2025
375
0
...

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों को आज 28 फरवरी की शाम दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जिसे ग्रह परेड कहते हैं। इस दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह (शुक्र, मंगल, बुध, शनि, बृहस्पति, नेपच्यून और यूरेनस) एक सीध में नजर आएंगे। यह नजारा खास इसलिए है, क्योंकि ऐसा बहुत कम बार होता है। हालांकि, ग्रह पूरी तरह एक सीध में नहीं होंगे, लेकिन फिर भी देखने में यह अद्भुत लगेगा। यह नजारा इसके बाद 2040 में दोबारा दिखाई देगा।


कब और कैसे देखें?


ग्रह परेड सूर्यास्त के बाद पश्चिमी दिशा दिखेगी। शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस को नंगी आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन बुध, शनि और नेपच्यून को देखने के लिए टेलीस्कोप या दूरबीन की जरूरत होगी। शहरों की रोशनी से दूर किसी अंधेरे स्थान पर जाने से ग्रहों को साफ देखा जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में मौसम साफ रहने पर इसे देखा जा सकेगा।


यह नजारा क्यों खास है?


ग्रह परेड कई सालों में होने वाली दुर्लभ खगोलीय घटना है। यह नजारा वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि इसमें एक साथ 7 ग्रह नजर आते हैं। इसे देखने के लिए कोई विशेष उपकरण जरूरी नहीं, बस सही समय और सही दिशा में देखना होगा। अगर आज यह नजारा नहीं देखा तो 2040 तक इंतजार करना होगा। इसलिए, यह उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है, जो अंतरिक्ष और ग्रहों में रुचि रखते हैं।


21 जनवरी से अंतरिक्ष में मची है हलचल


21 जनवरी के बाद से अंतरिक्ष में इस घटनाक्रम के चलते हलचल मची हुई है। इस दौरान आसमान में कई ग्रहों की परेड देखने का मिल रही है। शुरुआत में चार फिर छह ग्रह एक सीध में दिखाई दे रहे थे। शुक्रवार होने वाली घटना में सभी सात ग्रह एक साथ दिखाई देंगे। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना काफी दुर्लभ है। ग्रहों की ऐसी परेड अब वर्ष 2040 में दिखेगी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
फिल्म इंडस्ट्री में फिर शोक! हॉलीवुड के इस फेमस एक्टर का अचानक हुआ निधन
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता विलियम रश का 31 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से परिवार, दोस्तों और फैंस में गहरा शोक है। अभिनेता की मौत की जानकारी उनकी मां और जानी-मानी एक्ट्रेस डेबी रश ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
153 views • 2025-12-20
Sanjay Purohit
चीन में बना फीमेल रोबोट, दिखने में एक्सेक्ट्ली महिला जैसा
चीन में एक नया फीमेल रोबोट बना है, जो दिखने में महिला जैसा ही है। यह रोबोट रिसेप्शनिस्ट के सारे काम कर सकता है। होटल और स्कूल जैसी जगहों पर इसका अच्छा इस्तेमाल किया जा सकता है।
159 views • 2025-12-19
Sanjay Purohit
इस देश में किराए पर मर्द रखने को मजबूर हैं महिलाए
लातविया में महिलाओं की आबादी पुरुषों से 15.5% अधिक होने के कारण सामाजिक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। पुरुषों की कम संख्या और उनकी औसत उम्र घटने की वजह से कई महिलाए घरेलू कामों के लिए ‘किराये पर पति’ लेने लगी हैं।
218 views • 2025-12-16
Sanjay Purohit
शादी से पहले यहा तोड़ देते हैं दुल्हन के दो दांत
चीन की गेलाओ जनजाति में शादी से पहले दुल्हन के दांत तोड़ने की एक अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा है. माना जाता है कि यह दूल्हे के परिवार को अनहोनी से बचाने के लिए अहम है.
168 views • 2025-12-15
Richa Gupta
30 मिनट से अधिक सोशल मीडिया से बच्चों का ध्यान कमजोर: अध्ययन
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि 30 मिनट से ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से बच्चों की एकाग्रता और ध्यान क्षमता कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञों ने सावधानी की सलाह दी है।
188 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
हिंदू युवती को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार, दोनों के अफेयर ने तोड़ दी मजहब की दीवार; कहा- पति-पत्नी की तरह ही रहेंगी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहाँ दो युवतियों की ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई और मामला सीधे थाने तक पहुँच गया। शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला के घर पहुँच गई। मुस्लिम महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की माँ भी है।
205 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने घोषणा की है कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। यह रिश्ता जो पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में था, अचानक खत्म हो गया है।
132 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
383 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
विवाह में दुल्हन को क्यों पहनाया जाता है लाल जोड़ा?
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं.
499 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया! दोनों बेटियों ने भी बनाई दूरी
धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई मे हीमैन की प्रेयर मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नहीं पहुंचीं, लेकिन लोग हैरान उस समय हुए जब हेमा मालिनी ने अपने घर पर अलग से शोक सभा का आयोजन रखा।
892 views • 2025-11-28
...