'खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं राहुल', किरेन रिजिजू का बड़ा हमला
रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और मैं उनकी आलोचना नहीं करना चाहता। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें डांटा था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री को 'चोर' कहा था, राफेल के बारे में बकवास की थी और दावा किया था कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्हें एक भारतीय की तरह बोलना चाहिए।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 18 hours ago
32
0
...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष और लोकसभा में उनके नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कुछ बोलते हैं, उनके सारे सांसद बहुत असहज हो जाते हैं। वो डरते हैं ये अनाप-शनाप बातें करेंगे, उसका नुकसान पार्टी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं। जॉर्ज सोरोस कहते हैं कि भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर रखे गए हैं। कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और कई वामपंथी संगठनों में बैठी भारत विरोधी खालिस्तानी ताकतें देश के खिलाफ काम करने की साजिश रच रही हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं। यह बहुत चिंताजनक है, लेकिन कोई भी देश को अस्थिर नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

विपक्ष ने नैतिकता को केंद्र में रखा होता तो...

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरे मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर उन्होंने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट से कहा था कि प्रधानमंत्री को इस विधेयक से बाहर रखने की सिफारिश की गई है, लेकिन वे इससे सहमत नहीं हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम को कोई छूट देने से इनकार कर दिया। प्रधानमंत्री भी एक नागरिक हैं और उन्हें विशेष सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। ज्यादातर मुख्यमंत्री हमारी पार्टी के हैं। अगर वे कुछ गलत करते हैं तो उन्हें अपना पद छोड़ना होगा। नैतिकता का भी कुछ मतलब होना चाहिए। अगर विपक्ष ने नैतिकता को केंद्र में रखा होता, तो वे इस विधेयक का स्वागत करते।'

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
आज से महंगा हुआ दिल्ली मेट्रो का सफर, DMRC ने बढ़ाया किराया, जानें अब कहां के कितने लगेंगे रुपये?
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बार फिर अपने किराए में बढ़ोतरी की है, जो आज यानी 25 अगस्त से लागू हो गई है। सभी मेट्रो लाइनों पर 1 रुपये से 4 रुपये तक और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 1 रुपये से 5 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
9 views • 31 minutes ago
Sanjay Purohit
'खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं राहुल', किरेन रिजिजू का बड़ा हमला
रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और मैं उनकी आलोचना नहीं करना चाहता। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें डांटा था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री को 'चोर' कहा था, राफेल के बारे में बकवास की थी और दावा किया था कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्हें एक भारतीय की तरह बोलना चाहिए।
32 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बाद भारत आएगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। इसके लिए दोनों देश तारीखों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। यूक्रेन, रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में भारत से सक्रिय भूमिका की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि भारत के रूस के साथ लंबे समय से संबंध हैं।
35 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स ने खोज निकाला 'चांद का रहस्यमयी नक्शा'
IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स की रिसर्च से चांद के जियोलॉजी और विकास को समझने में काफी मदद मिलेगी। भारत इस बार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की याद में दूसरा नेशनल स्पेस डे मना रहा है। इस खास मौके पर चांद को लेकर आईआईटी स्टूडेंट्स की उपलब्धि काफी मायने रखती है।
40 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
मंदिर और हिंदू धर्म को बदनाम करने के लिए विदेशों से फंडिंग? कर्नाटक का धर्मस्थल केस और सनसनीखेज खुलासे
कर्नाटक का धर्मस्थल इन दिनों चर्चा में है। यहां कभी सफाई कर्मचारी रहे शख्स ने गंभीर आरोप लगाए। उसके आरोप झूठे साबित हुए और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एनआईए जांच की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि हिंदू धर्म और मंदिरों को बदनाम करने के लिए शख्स ने रुपये लिए थे।
32 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वीपन सिस्टम का सफल परीक्षण, डीआरडीओ को बड़ी कामयाबी
भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मल्टीलेयर एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया है।
36 views • 20 hours ago
Richa Gupta
यमुना का बढ़ा जलस्तर: मयूर विहार में 100 बाढ़ राहत शिविर स्थापित, जिला प्रशासन दे रहा चिकित्सा सुविधाएं
यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने मयूर विहार फेस 1 में 100 बाढ़ राहत शिविर लगाए हैं। इन कैंपों का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
101 views • 2025-08-23
Sanjay Purohit
ISRO ने 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' के मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई, 2028 में स्पेस भेजने की योजना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) मॉड्यूल के एक मॉडल का अनावरण किया। भारत की योजना 2028 तक अपने स्वयं के निर्मित अंतरिक्ष स्टेशन, बीएएस के प्रथम मॉड्यूल को प्रक्षेपित करने की है।
99 views • 2025-08-23
Sanjay Purohit
फ्रांस की मदद से AMCA का इंजन बनेगा, अमेरिका पर भरोसा नहीं
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि भारत, फ्रांस की मदद से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए इंजन बनाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2025 में इस विमान के प्रोटोटाइप को मंजूरी दी थी और इसे "देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम" बताया था।
117 views • 2025-08-23
Sanjay Purohit
देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दस में से चार मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि बारह मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं। इनमें हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं।
126 views • 2025-08-23
...