मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का शगुन, खाते में आएंगे 1500 रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् आज राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 859 करोड़ 1 लाख 32 हजार 350 रूपये की राशि का अंतरण करेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 07 अगस्त 2025
92
0
...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत् आज राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 859 करोड़ 1 लाख 32 हजार 350 रूपये की राशि का अंतरण करेंगे। इस बार लाड़ली बहनों को नियमित किश्त 1250 रूपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रूपये भी दिये जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना को रक्षाबंधन के पूर्व 1500 रूपये मिलेंगे।


लाड़ली बहना योजना


वर्ष 2023 से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार और पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। योजना की पात्र महिलाएं (21 से 59 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्याक्ता महिलाएं) को प्रतिमाह 1250 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में वित्त वर्ष 2025-26 में जुलाई 2025 तक 6198.88 करोड़ की राशि का व्यय किया गया है।


28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ रूपये की सहायता


मुख्यमंत्री डॉ. यादव नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों और विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक सहायता योजना अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं को गैस रिफिल की राशि भी प्रदाय करेंगे। योजना के तहत् मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेण्डर रिफिलिंग के लिये 43.90 करोड़ रूपये की सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नरसिंहगढ़ में होने वाले रोड-शो में भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
बाढ़ प्रभावितों से चर्चा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आश्वस्त, कहा- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से प्रदेश के 28 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण कर प्रभावितों से चर्चा कर रहे थे।
101 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
नीचे बैठे दिग्विजय सिंह को हाथ पकड़कर मंच पर ले गए ज्योतिरादित्य सिंधिया
एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर ले गए हैं। इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
143 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
भस्म आरती में निराले स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, रात 3 बजे खुले पट
श्रावण मास की चतुर्दशी पर शुक्रवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अपने इष्ट देव के दर्शन के लिए भक्त देर रात से ही कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
33 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
संघ प्रमुख ‘मोहन भागवत’ 10 अगस्त आएंगे इंदौर, कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्धाटन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत 10 अगस्त को इंदौर आ रहे हैं। वह 96 करोड़ की लागत से तैयार हुआ कैंसर केयर अस्पताल का उद्धाटन करेंगे।
79 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
MP में विश्व का पहला भाई-बहन प्रेम मंदिर, सिर्फ रक्षाबंधन के दिन खुलते है पट
धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व का प्रथम भाई-बहन प्रेम मंदिर रक्षाबंधन पर विशेष रूप से खुलता है, जहां शुभ-लाभ और मां संतोषी के अनोखे संबंध का पूजन होता है।
97 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
‘तीव्र गति’ से लौटा ‘मानसून’, 11 जिलों में ‘अतिभारी बारिश’ का अनुमान, IMD ने दी चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई असम से अमृतसर तक विस्तृत है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और कम दवाब बना हुआ है। जिसके कारण शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभवना है।
128 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
महाकाल के दरबार से होगी रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत, भस्म आरती में बांधी जाएगी राखी
हर साल की तरह इस बार भी महाकालेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा रक्षाबंधन, भस्म आरती में पुजारी परिवार की महिलाएं महाकाल को राखी बांधेंगी
106 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 का शेड्यूल जारी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 13 अगस्त से तीर्थ यात्रा शुरू हो जाएगी।
105 views • 2025-08-08
Richa Gupta
धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद का किया समर्थन, बोले - इस देश में सत्य बोलना कठिन
स्त्री और पुरुषों को चरित्रवान बनने का उपदेश देने के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। कई लोग उनके विरोध में सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं।
93 views • 2025-08-08
Richa Gupta
MP में प्रशासनिक फेरबदल,10 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, इंदौर से भोपाल तक 10 IAS अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारी। सरकार ने तेजी से लिया बड़ा फैसला।
84 views • 2025-08-08
...