अब क्लिक में मिलेंगे पुराने राजस्व रिकॉर्ड, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया डिजिटल रिकॉर्ड रूम का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार शाम जबलपुर कलेक्ट्रेट में प्रदेश के पहले हाईटेक डिजिटलाइजेशन रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन किया। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बने इस हाईटेक रिकॉर्ड रूम में 100 साल पुराने दस्तावेजों को भी सहेज कर रखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भू-अभिलेख के व्यवस्थित रखरखाव के लिए जबलपुर में की गई पहल सराहनीय है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 02 मई 2025
150
0
...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार शाम जबलपुर कलेक्ट्रेट में प्रदेश के पहले हाईटेक डिजिटलाइजेशन रिकार्ड रूम का उद्घाटन किया। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बने इस हाईटेक रिकॉर्ड रूम में 100 साल पुराने दस्तावेजों को भी सहेज कर रखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भू-अभिलेख के व्यवस्थित रखरखाव के लिए जबलपुर में की गई पहल सराहनीय है। राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में कई नवाचार किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में साइबर तहसील, सम्पदा-1 और सम्पदा 2 के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। अब अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे लाल बस्ते का चलन खत्म हो रहा है। राजस्व रिकार्ड की नकल निकलवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की अब आवश्यकता नहीं है।

जबलपुर अभिलेखागार के नवीनीकरण की पहल सराहनीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व के क्षेत्र में यह एक नूतन व्यवस्था है जो सुशासन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा किये गए नवाचार की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज नागरिकों को दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कापी दोनों ही उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। जबलपुर जिला प्रशासन इस पहल के लिए बधाई का पात्र है।

प्रदेश में बनेंगी जिला स्तरीय विकास समितियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जिला स्तर पर विभिन्न समितियां बनेंगी जिसमें निवार्चित जनप्रतिनिधियों के साथ ही डॉक्टर, वकील और इंजीनियर आदि भी शामिल होंगे। यह एक ऐसा मॉडल होगा, जिसमें विकास का दायरा काफी विस्तृत होगा। मुख्यमंत्री जिला स्तरीय समितियों के अध्यक्ष और जिला प्रभारी मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। यह मॉडल सम्पूर्ण प्रदेश में लागू होगा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालयों में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों में नए-नए उपयोगी पाठ्यक्रम प्रारंभ होने चाहिए। मेडिकल यूनिवर्सिटी भी बहुआयामी पाठ्यक्रमों का संचालन कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बी.एसी. एग्रीकल्चर के प्रति युवा आकर्षित हो रहे हैं, वैसे ही अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम लागू कर विद्यार्थियों का दिल जीतने का कार्य किया जाए।

मंदसौर में कृषि उद्योग समागम 3 मई को

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मालवा सहित प्रदेश के सभी अंचलों में सेक्टरवाइज आयोजन होंगे। प्रत्येक संभाग में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद अब सेक्टरवाइज और विषयवार यह कार्यक्रम होंगे। मंदसौर में 3 मई में कृषि उद्योग समागम हो रहा है। अगला आयोजन महाकौशल अंचल में होगा। प्रदेश भर में प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना का कार्य तेजी से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्वातारोही अंकित सेन को पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
भोपाल में पांच रूटों पर चलेंगी ई-बसें, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
भोपाल शहर में मार्च-अप्रैल 2026 से पांच रूटों पर ई-बसें संचालित होंगी। इन रूटों पर चलने वाली 100 बसों से 80 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
16 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं।
38 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री पर पहुंचा कई शहरों का पारा
पूरे मध्यप्रदेश में ठंड ने जबरदस्त असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और शीतलहर के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है और कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। खास तौर पर इंदौर की रातें बीते दस वर्षों में सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां न्यूनतम तापमान पचमढ़ी के समान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में भी रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।
32 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
विरासत और विकास का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा भोपाल क्षेत्र- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार के विकास और सेवा को समर्पित दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और भोपाल की धरती पर भी इतिहास लिखा जा रहा है। हमारा भोपाल विरासत और विकास की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ा रहा है। एक तरफ भोपाल में भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन कर हम प्रदेश की विरासत संजोने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं शहर को स्वच्छ, सुलभ और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा देने के लिए पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमिपूजन सम्पन्न हो रहा है।
48 views • 19 hours ago
Richa Gupta
मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे, अतीत-वर्तमान-भविष्य को साथ लेकर विकास का संकल्प
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश ने अतीत की विरासत, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य के विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
107 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
AIIMS की लेडी डॉक्टर ने घर में लिया एनेस्थिसिया का ओवरडोज
भोपाल एम्स के इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने खौफनाक कदम उठाया। ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद उसने एनेस्थिसिया का ओवरडोज ले लिया। महिला डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
101 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, बर्फीली हवाओं से शीतलहर तेज
मध्यप्रदेश में इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर की रातें 10 साल में सबसे ठंडी रहीं और पारा पचमढ़ी के बराबर पहुंच गया। भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम के कारण प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
44 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
MP में मेडिकल कॉलेजों की तेजी से बढ़ रही संख्या,स्टाफ की कमी बनी बड़ी चुनौती
मध्य प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वहां पर स्टाफ की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक प्रश्न पर जवाब देखते हुए स्वीकार किया कि अभी स्टाफ की कमी है लेकिन भर्ती भी तेजी से चल रही है।
91 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर त्रिपुंड, भांग से भव्य श्रृंगार; भस्म आरती में महाकाल ने दिए दर्शन
पौष मास कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
109 views • 23 hours ago
Richa Gupta
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी काचिगुड़ा-मदार स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे 23 दिसंबर 2025 से काचिगुड़ा-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर रही है। ट्रेन भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी और इटारसी, भोपाल सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
104 views • 23 hours ago
...