पीएम मोदी ने देवघर सड़क हादसे पर जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख जताया है। झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक बस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 29 जुलाई 2025
94
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख जताया है। झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक बस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पीएम मोदी ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई।


पीएम मोदी ने कहा…


पीएम मोदी ने कहा, “झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”


झारखंड के राज्यपाल ने भी घटना को लेकर जताया शोक


झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, “कांवड़ियों की बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल पपरिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा बाबा भोलेनाथ से घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हादसे को व्यथित करने वाला बताया और जिला प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज की मांग की। उन्होंने लिखा, “बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”


पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, देवघर के मोहनपुर स्थित जमुनिया चौक पर कांवड़ियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के असमय निधन की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
इसरो और नासा का संयुक्त सैटेलाइट मिशन NISAR क्या है? जानिए क्या होगा इससे फायदा
इसरो और नासा के बीच यह अपनी तरह की पहली साझेदारी है, साथ ही यह पहली बार है कि जब इसरो का जीएसएलवी रॉकेट, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण कक्षा की बजाय सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में सैटेलाइट को स्थापित करेगा।
35 views • 48 minutes ago
Sanjay Purohit
इजरायल-फिलीस्तीन विवाद पर UN में बोला भारत-सिर्फ ‘दो राष्ट्र समाधान’ से बनेगी बात
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च-स्तरीय सम्मेलन में कहा कि वैश्विक प्रयासों को अब ‘‘उद्देश्यपूर्ण संवाद और कूटनीति'' के माध्यम से इजराइल-फिलास्तीन संघर्ष का द्वि-राष्ट्र समाधान हासिल करने पर केंद्रित होना चाहिए। भारत ने यह भी कहा कि किसी को केवल कागजी समाधानों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि व्यावहारिक समाधानों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
37 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
वसुंधरा के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सियासी हलचल तेज
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। करीब 40 मिनट चली इस मुलाकात में राज्य की विकास परियोजनाएं, संगठनात्मक फीडबैक और हालिया प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
32 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
ट्रंप के टैरिफ की निकली हवा, चीन भी छूटा पीछे- फ्लाइट मोड में इंडियन इकॉनमी
इकॉनमी के मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है। आईएमएफ ने 2025 और 2026 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। उसके मुताबिक अगले दो साल तक कोई भारत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं है।
36 views • 2 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली‑NCR में झमाझम बारिश से तापमान व AQI में बड़ी राहत
दिल्ली‑NCR में भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और AQI ‘सातिस्फैक्टरी’ श्रेणी में पहुँचा, प्रदूषण से मिली राहत।
51 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
कर्नाटक की महिला में पाया गया अनोखा ब्लड ग्रुप, दुनिया में सामने आया पहला मामला
कर्नाटक के कोलार में एक 38 वर्षीय महिला में एक दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB' पाया गया है, जो दुनिया में पहले कभी नहीं देखा गया। हृदय की सर्जरी के लिए भर्ती महिला का ब्लड ग्रुप किसी भी ज्ञात ब्लड सैंपल से मेल नहीं खाया।
54 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के झूठ की खुल गई पोल, UNSC की रिपोर्ट में TRF का जिक्र
UNSC मॉनिटरिंग रिपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमलों के लिए टीआरएफ की भूमिका का जिक्र आया है। इसी के साथ पाकिस्तान आतंक के मुद्दे पर एक बार फिर पूर दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है।
46 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
हमने सिंधु जल संधि को रोककर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया- खून-पानी एक साथ नहीं बहेगा: जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म झेल रहा है। कोई भी ऐसा देश नहीं जो इतनी आतंकवादी घटनाएं झेल रहा है। हालांकि, अब मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि खून-पानी एक साथ नहीं बहेगा। इसलिए सिंधु जल संधि को रोका गया।
21 views • 3 hours ago
Richa Gupta
कश्मीर में बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई
कश्मीर में लगातार भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं को पहलगाम और बालटाल में रोका गया।
55 views • 4 hours ago
Richa Gupta
DRDO ने प्रलय मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए, रक्षा मंत्री ने सराहा
DRDO ने प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल के लगातार दो सफल परीक्षण किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैज्ञानिकों की मेहनत की प्रशंसा की।
54 views • 5 hours ago
...