 
      
       
           
      
    
    
    मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर मध्यप्रदेश में एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय हैं – साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक डिप्रेशन और एक अन्य मौसम प्रणाली। यही वजह है कि प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है।
आज बारिश के संभावित जिले
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को निम्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है
आलीराजपुर
झाबुआ
बड़वानी
बुरहानपुर
धार
खरगोन
सतना
सीधी
सिंगरौली
रीवा
मऊगंज
प्रदेश के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।
तापमान में गिरावट
कल दर्ज तापमान इस प्रकार था
दतिया – 22.4°C
छतरपुर (नौगांव) – 22.5°C
गुना – 22.7°C
टीकमगढ़ – 22.8°C
मलाजखंड – 23.3°C
धार – 23.4°C
पचमढ़ी – 23.8°C
खजुराहो – 24.8°C
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी का अहसास बढ़ गया है।
 
            
            
            
            
            
         
           
            
            
            
            
            
         
           
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
        