मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्थापना दिवस पर करेंगे पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फ्लैगऑफ़ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन 20 नवम्बर 2025 से होगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 14 hours ago
36
0
...

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फ्लैगऑफ़ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन 20 नवम्बर 2025 से होगा।

पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ प्रारंभ की जा रही है। लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के अंतर्गत यह सेवा मध्यप्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान देगी।


अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टीविटी संचालित करने वाला प्रथम राज्य है। ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ प्रदेश में प्रमुख धार्मिक, वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। यह पहल मध्यप्रदेश को एक नए पर्यटन आयाम की ओर अग्रसर करेगी, जिससे राज्य के एडवेंचर, हेरिटेज, और स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी तथा देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यात्रा अनुभव और भी समृद्ध होगा।


‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। सेवा संचालन के लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन तथा सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध निष्पादित किए गए हैं। प्रारंभिक चरण में निजी ऑपरेटर द्वारा प्रत्येक सेक्टर में हेलीकॉप्टर संचालित किए जाएंगे जिनमें कम से कम छह यात्री सीटें होंगी।


इन तीन सेक्टरों में होगा हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन


सेक्टर 1: इंदौर – उज्जैन – ओंकारेश्वर


सेक्टर 2: भोपाल – मढ़ई – पचमढ़ी


सेक्टर 3: जबलपुर – बांधवगढ़ – कान्हा


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
कैलाश मकवाना अब दिसंबर 2026 तक रहेंगे डीजीपी, एक दिसंबर 2025 को होने वाले थे रिटायर
मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब वे दिसंबर 2026 तक पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
22 views • 4 hours ago
Richa Gupta
भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट अब सस्ती, यात्रियों के लिए खुशखबरी
भोपाल से दिल्ली की हवाई यात्रा अब यात्रियों की जेब पर बोझ नहीं बनेगी। एयरलाइंस कंपनियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सीटों की उपलब्धता में इजाफे से किराया 22,000 रुपये से घटकर 15,000 रुपये तक पहुंच गया है।
69 views • 6 hours ago
Richa Gupta
MP में 413 नगर निकायों में फेस बेस्ड अटेंडेंस लागू, 1 नवंबर से नया सिस्टम
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 1 नवंबर 2025 से कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस रिकग्निशन आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू होगा।
69 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर: सांची, अमूल, नोवा के नाम पर हो रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा
इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ जारी अभियान में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पल्हर नगर में एक घर पर छापा मारकर 600 लीटर नकली घी और तेल जब्त किया गया।
89 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
67वे अखिल भारतीय कालिदास समारोह का भव्य शुभारंभ
आज उज्जैन में 67वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का पूर्वरंग के रूप में भव्य शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर शहर के सोलह विद्यालयों के 1040 विद्यार्थयों, 70 शिक्षकों एवं चार गुरुकुल के 300 बटुकों कुल 1340 विद्यार्थियों, बटुकों की उपस्थिति में मां गढकालिका मंदिर पर वागर्चनविधि सम्पन्न हुई।
82 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
CM मोहन ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी, बोले- सरदार पटेल के मार्ग पर चले
राष्ट्रीय एकता दिवस यानी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने भारत माता और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
79 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
AIIMS की बड़ी उपलब्धि, 24 घंटे में होगा स्ट्रोक का एडवांस्ड इलाज
AIIMS भोपाल में अब एडवांस्ड स्टोक टीटमेंट यूनिट शुरू की गई है। जहां बिना ओपन सर्जरी ब्रेन की बंद धमनी से क्लॉट निकालकर रक्त प्रवाह सामान्य किया जाएगा। इस तकनीक से मरीज की जान बचाना संभव होगा।
77 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
अगले 72 घंटे धुआंधार बारिश की चेतावनी, 1 और 2 नवंबर को इन जिलों में जमकर बरसेगा पानी
मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान मोथा अपना असर दिखा रहा है। एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण एमपी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के अंदर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है।
87 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
बड़वानी में बस पलटी,एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा घायल
बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र के खेतिया-पाटी रोड घाट पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। नर्मदा परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
102 views • 11 hours ago
Richa Gupta
मोदी जी के नेतृत्व में खेलों में आगे बढ़ रहा भारत : CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल्पनाशील हैं। उनके कुशल नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
80 views • 14 hours ago
...