PM मोदी का बयान: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक निर्णायक कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के महत्व पर एक लेख साझा किया और कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और विकास की यात्रा का मुख्य स्तंभ है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
70
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के महत्व पर एक लेख साझा किया और कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और विकास की यात्रा का मुख्य स्तंभ है। यह लेख केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा है, जिसमें उन्होंने बदलती दुनिया में शिक्षकों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारी पर विस्तृत विचार रखे हैं।


प्रधानमंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान का लेख ‘द टीचर इन अ चेंजिंग वर्ल्ड’ साझा करते हुए लिखा कि इसमें एनईपी 2020 की अहमियत बताई गई है और यह भी समझाया गया है कि कैसे आज के शिक्षक डिजिटल क्लासरूम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बदलते पाठ्यक्रम और विविध शिक्षण आवश्यकताओं को तेजी से अपना रहे हैं। इसके लिए पीएम ई-विद्या, दीक्षा और स्वयं जैसे प्लेटफॉर्म उनकी मदद कर रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री ने अपने लेख में लिखा कि एनईपी 2020 भारत की आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भरता मिशन 2047) की मुख्य कड़ी है और इसे एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय प्रयास माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीति में शिक्षकों को सुधारक बताया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को जिम्मेदार, कुशल और संतुलित नागरिक बनाएंगे।


धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “माता-पिता जन्म देते हैं, गुरु जीवन देते हैं। ये जीवनदाता उस भव्य इमारत की आत्मा हैं। स्कूल की इमारत सरकार बना सकती है, लेकिन उसमें प्राण फूंकने का काम शिक्षक करते हैं।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के भाषण और अन्य मंचों से भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने ‘आत्मनिर्भरता’ और ‘स्वदेशी अपनाने’ की अपील भी बार-बार दोहराई। बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए पांच साल पूरे हो गए हैं। इस नीति ने भारत की शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए एक महत्वाकांक्षी खाका तैयार किया है। इसमें 5+3+3+4 संरचना और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 शामिल है, जो बच्चों में अनुभवात्मक और दक्षता-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है और उन्हें केवल किताबों, अंकों या रटने तक सीमित नहीं रखती।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
PM मोदी का बयान: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक निर्णायक कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के महत्व पर एक लेख साझा किया और कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और विकास की यात्रा का मुख्य स्तंभ है।
70 views • 8 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार, गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान सामान्य तौर पर बादलों से ढके रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
63 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष: दावेदारी किसकी मजबूत?
भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद अब पार्टी को नया चेहरा मिलने वाला है। इस बार का चयन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में कई राज्यों के चुनाव और संगठन की रणनीति उसी नेतृत्व पर निर्भर करेगी।
58 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : शिक्षा, दर्शन और राष्ट्रनायक का अद्भुत संगम
भारत भूमि ने समय-समय पर ऐसे महामानवों को जन्म दिया है जिनका जीवन केवल उनके युग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनता है। ऐसे ही एक महान विभूति थे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन—दार्शनिक, शिक्षक, चिंतक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति। उनके व्यक्तित्व में ज्ञान, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखाई देता है।
34 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
PM नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर काशी के संत करेंगे विशेष पूजा
ऑस्ट्रियाई अर्थशास्त्री के एक वायरल पोस्ट में राहुल गांधी को पीएम बनाने और भारत के विभाजन की बात सामने आने के बाद काशी के संत आक्रोशित हैं। अखिल भारतीय संत समिति ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1100 संतों द्वारा 1100 कमल के साथ विशेष अनुष्ठान करने का निर्णय लिया है।
34 views • 10 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट बंद, हजारों लोग किए गए सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। आज शुक्रवार की सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है।
89 views • 11 hours ago
Richa Gupta
जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : लघु उद्योग भारती
लघु उद्योग भारती (एलयूबी) संगठन ने जीएसटी परिषद की अनुमोदित नई सरलीकृत कर संरचना का स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि 22 सितंबर से लागू होने वाले 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो-स्तरीय जीएसटी स्लैब भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बदलाव साबित होंगे।
77 views • 11 hours ago
Richa Gupta
शिक्षक दिवस 2025: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य गढ़ने की नींव बताया।
84 views • 12 hours ago
Richa Gupta
पी. चिदंबरम ने GST सुधारों की तारीफ की, कहा– ‘गलती सुधारने में लग गए 8 साल’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को मदुरै एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार के हालिया जीएसटी दरों में बदलाव पर अपनी बेबाक राय रखी।
69 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर यमुना, बाढ़ का खतरा बरकरार
दिल्ली में यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुराने रेलवे पुल की सड़क तक पानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस मौसमी सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। कुछ समय स्थिर रहने के बाद अब इसमें धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हुई है। सिग्नेचर ब्रिज से ड्रोन के जरिए यमुना नदी की तस्वीरें ली गईं, जिनमें दिखा कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
90 views • 14 hours ago
...