लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुंचे MP, भारी बारिश में लिया मुनि श्री सुधा सागर जी का आशीर्वाद
भारी बारिश के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मध्य प्रदेश पहुंचे और जैन मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। जानें इस दौरे का पूरा विवरण और इसका आध्यात्मिक महत्व।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 06 सितंबर 2025
145
0
...

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में जैन चातुर्मास कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें शामिल होने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे। जहां उन्होंने मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। दरअसल, स्टेशन रोड पर जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज अशोकनगर में चातुर्मास कर रहे हैं। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच श्रावक शिविर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए।


उन्होंने कहा कि मुनि श्री का आशीर्वाद समाज के लिए प्रेरणा है। गुरु महिमा दिवस के इस दिव्य आयोजन में आचार्य परंपरा के गौरव, निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में सहभागिता का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। पर्युषण आत्मशुद्धि व आत्मोन्नति का अभियान है, जो क्षमा, संयम और करुणा का मार्ग दिखाकर जीवन को श्रेष्ठ व समाजोपयोगी बनाने का संकल्प कराता है। इस भाव को साकार करने वाले गुरु ही वह आलोक हैं, जो जीवन को साधना व सदाचार की दिशा में प्रकाशित करते हैं।


उन्होंने आगे कहा, मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का तपस्वी जीवन और उपदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए पथप्रदर्शक हैं। वे सचमुच एक चलते-फिरते तीर्थ हैं, जिनकी वाणी और आचरण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है। उनके चरणों में कोटिशः नमनबता दें कि मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के दर्शन करने के लिए बड़े-बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी। इससे पहले कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। चातुर्मास कार्यक्रम जिले का धार्मिक केंद्र बन गया है। जहां बारिश के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों का तबादला,2 जिलों के SP बदले
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। धार और अशोकनगर के SP बदले गए हैं।
47 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल, जबलपुर और रीवा से चलेंगी पांच जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है।
98 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
MP के इस गांव में लोगों ने खुद से की 'शराबबंदी'
पांढुर्णा जिले के देवनाला रैयत गांव में लोगों ने खुद ही शराबबंदी की है। ग्रामसभा ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई व्यक्ति शराब बनाएगा या बेचेगा तो उस पर 50000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
78 views • 13 hours ago
Richa Gupta
8 साल बाद भारत बना एशियाई चैंपियन, MP CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा – "जय हो!"
8 साल बाद भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर देश का मान बढ़ाया। MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी और इसे गौरव का क्षण बताया।
87 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन, कहा-भारत का अपमान करने वालों को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा से अलग होकर बने मऊगंज जिले के देवतालाब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने 241 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके बाद देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए।
44 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज
बाबा श्री महाकाल जी के देश और दुनिया भर में भक्त मौजूद हैं। वहीं, आज प्रातःकाल भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोलने से पहले पूरे मंदिर परिसर को धोया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल को स्नान कराया गया। फिर बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रारंभ हुई।
94 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
तीन जिलों में अटकी जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, ‘निगम मंडल अध्यक्ष’ अगले महीने
भाजपा और कांग्रेस के लिए सितंबर का महीना नियुक्तिया लेकर आया है। दोनों दलों में कई स्तर पर एक के बाद एक नियुक्तिया होनी हैं। कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक नियुक्तिया करने के लिए 40 से 45 दिन की अवधि तय की है।
95 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों की अनदेखी
गुना शहर और आसपास की सड़कों की हालत बेहद खराब है। इन सड़कों पर दुर्घटना की आशंका के साथ वाहनों में टूटफूट और खराबी तो हो ही रही है। वाहन चालक कमर और गर्दन दर्द जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए अफसरों ने कोई कसरत शुरु नहीं की है।
80 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
किरायेदारों के लिए बड़ी खबर! जल्द आ रहा नया कानून, किराये और कब्जे पर लगाम की तैयारी
किरायेदार और मकान मालिक दोनों को सुरक्षित करने के लिए सरकार मॉडल किराएदारी बिल (Model Tenancy Bill) लागू करने जा रही है। बिल को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फिर कवायद शुरू की है।
80 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
48 घंटे बाद दोबारा शुरू होगा मानसून का तांडव, सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
प्रदेश में जारी बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले जो सिस्टम थे, वह आगे बढ़ गए है। आगे भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। इसके कारण अगले 5 दिन तेज बारिश की उम्मीद कम है लेकिन मंगलवार से पूर्वी हिस्से में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
90 views • 14 hours ago
...