उंगलियों से मोबाइल चलाकर हो गए हैं बोर? तो आंखों के इशारों पर चलाएं iPhone, बस ऑन करें ये सेटिंग
उंगलियों से iPhone यूज करते-करते अगर आप बोर गए हैं, तो iOS 18 अपडेट यूजर्स को सिर्फ आंखों के इशारों से ही डिवाइस को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 10 फरवरी 2025
424
0
...

उंगलियों से iPhone यूज करते-करते अगर आप बोर गए हैं, तो iOS 18 अपडेट यूजर्स को सिर्फ आंखों के इशारों से ही डिवाइस को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। आई ट्रैकिंग फीचर के जरिए ऐसा किया जा सकता है। इस सेटिंग को इनेबल करने के बाद आईफोन चलाने के लिए उंगलियों की जरूरत खत्म हो जाती है। सिर्फ आंखों से आईफोन पर टास्क परफॉर्म किए जा सकते हैं। इस फीचर को इनेबल करने का प्रोसेस क्या है। यहां बताने वाले हैं।


Eye Tracking फीचर


Eye Tracking फीचर iPhone पर बिल्ट-इन फ्रंट-फेसिंग कैमरा का यूज करता है। अच्छे रिजल्ट के लिए ध्यान रखें कैमरा साफ हो और रोशनी भी ठीक आ रही हो। इसके लिए iPhone आपके चेहरे से लगभग डेढ़ फीट की दूरी पर स्टेबल पर होना चाहिए। यह फीचर iPhone 12 और उसके बाद के सभी आईफोन को सपोर्ट करता है। यह iPhone Se (3rd Gen) के लिए भी अवेलेबल है। इसे कंपनी ने iOS 18 अपडेट के साथ यूजर्स के लिए पेश किया था।


कैसे इनेबल करें फीचर


  1. इसे इनेबल करने के लिए सबसे पहले सेटिंग में जाएं।
  2. इसके बाद Accessibility पर टैप करें।
  3. इसमें Eye Tracking होगा, जिसे इनेबल कर दें।


आई ट्रैकिंग को कैलिब्रेट करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों को फॉलो करें। जैसे ही स्क्रीन के चारों ओर अलग-अलग जगह पर एक बिंदु दिखाई दे तो उसी हिसाब से आंखों से उसकी हरकतों को ट्रैक करें।


आई ट्रैकिंग का इस्तेमाल


आई ट्रैकिंग चालू करने और कैलिब्रेट करने के बाद एक ऑनस्क्रीन पॉइंटर आपकी आंखों की हरकत को ट्रैक करता है। जब आप स्क्रीन पर किसी आइटम को देख रहे होते हैं, तो आइटम के चारों ओर एक फ्रेमवर्क दिखाई देती है। जब आप स्क्रीन पर किसी स्थान पर अपनी नजर स्टेबल रखते हैं, तो ड्वेल पॉइंटर वहीं दिखाई देता है जहां आप देख रहे होते हैं। इसी दौरान ड्वेल टाइमर शुरू होता है और डिफॉल्ट रूप से एक्शन परफॉर्म होने लगता है। इस फीचर को खासतौर पर दिव्यांग और फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए एपल की तरफ से पेश किया जाता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Tech Auto

See all →
Sanjay Purohit
'गूगल और क्रोम चलाना तुरंत रोक दें', ऐपल ने लोगों को क्यों दी यह चेतावनी?
आईफोन ने अपने यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे गूगल और क्रोम का इस्तेमाल न करें। इन्हें प्राइवेसी के लिए खतरनाक माना गया है।
78 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
साइबर ठगी हुई तो इतने मिनट में करें शिकायत, ताकि वापस मिल सकें पैसे
डिजिटल वर्ल्ड में साइबर ठगी बहुत तेजी से बढ़ रही है। साइबर ठग किसी को शिकार बना लेते हैं, उसके बाद उन्हें पकड़ना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि साइबर ठगी होने के बाद कुछ घंटे गोल्डन हावर्स में आते हैं, इस अवधि में यदि आप शिकायत कर देते हैं तो मुमकिन है कि आपके पैसे वापस आ जाएं।
60 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
GPS स्पूफिंग क्या है? इसको लेकर टेंशन में क्यों है सरकार
जीपीएस स्पूफिंग एक तरह का साइबर हमला है। यह ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम को इस तरह से धोखा देता है कि वह विमानों को गलत लोकेशन, स्पीड दिखाए। कुछ लोग इसे जैमिंग समझते हैं लेकिन यह उससे काफी अलग होता है, जैमिंग में जीपीएस सैटेलाइट जिस स्पेक्ट्रम पर काम करते हैं, उसे जाम कर दिया जाता है।
94 views • 2025-12-02
Richa Gupta
Aadhaar और PAN कार्ड लिंक करें अब, आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025
अगर आपने अभी तक अपने Aadhaar और PAN कार्ड को लिंक नहीं किया है तो जल्दी करें। 31 दिसंबर 2025 के बाद PAN इनएक्टिव हो जाएगा और आप ITR फाइल या रिफंड नहीं ले पाएंगे। जानें आसान ऑनलाइन लिंकिंग प्रक्रिया और PAN इनएक्टिव होने के प्रभाव।
103 views • 2025-12-02
Richa Gupta
भारत में WhatsApp Web हर 6 घंटे में ऑटो लॉगआउट होगा, दूरसंचार विभाग ने जारी किए नए नियम
मेसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती सख्ती के बीच दूरसंचार विभाग (DoT) ने निर्देश जारी किया है कि WhatsApp सहित सभी वेब-आधारित मेसेजिंग सेवाओं को उपयोगकर्ताओं को हर छह घंटे में स्वचालित रूप से लॉगआउट करना होगा।
129 views • 2025-12-01
Sanjay Purohit
धरती ही नहीं, अंतरिक्ष से भी काम करेंगे AI प्रोसेसर- गूगल CEO सुदंर पिचाई
Google के CEO सुंदर पिचाई के अनुसार दुनिया में एआई की बढ़ती मांग को देखते हुए हमें अंतरिक्ष की तरफ बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में कंपनी का AI प्रोसेसिंग हार्डवेयर अंतरिक्ष में काम कर सकता है।
61 views • 2025-11-27
Sanjay Purohit
स्मार्टफोन के लिए भारत का अपना GPS है NavIC
इस साल के अंत तक भारत में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन में देश के अपने सैटेलाइट समूह से संकेत प्राप्त करने, पढ़ने और संसाधित करने की क्षमता होगी, जो नेविगेशन, डिलीवरी सर्विस और आपदा राहत में मदद करेगा।
128 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
खत्म होगी TrueCaller की बादशाहत!
सरकार CNAP यानी Calling Name Presentation सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है. यह Truecaller जैसा है लेकिन सरकारी वैरिफिकेशन के साथ. इससे आपके फोन पर कॉल आने पर सबसे पहले Aadhaar-लिंक्ड कॉलर का असली नाम दिखेगा.
87 views • 2025-11-21
Sanjay Purohit
कभी भी फट सकता है AI बबल! गूगल CEO की बड़ी चेतावनी
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि एआई पर अंधा भरोसा करना गलत है, क्योंकि यह तकनीक अभी भी गलतियां कर रही है। पिचाई के मुताबिक, मौजूदा समय में एआई में हो रहा भारी निवेश एक तरह के बबल जैसा है, जो कभी भी फट सकता है
198 views • 2025-11-19
Sanjay Purohit
इन दो ब्लड ग्रुप वाले लोगों की सोचने-समझने की शक्ति होती है सबसे तेज, रिसर्च में हुआ खुलासा
हमारे शरीर में चार मुख्य ब्लड ग्रुप होते हैं – A, B, AB और O, जिन्हें पॉजिटिव और निगेटिव में बांटा गया है। अक्सर आपने सुना होगा कि कुछ लोग बहुत चालाक या दिमाग से तेज़ होते हैं। हाल ही में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए रिसर्च से पता चला है कि ब्लड ग्रुप का दिमाग की क्षमता पर असर पड़ता है।
166 views • 2025-11-14
...