संतरे के छिलके हैं बेहद फायदेमंद, पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में करते हैं कमाल- जानें सही उपयोग
जानें कैसे संतरे के छिलके से आप घर पर आसानी से जैविक खाद और लिक्विड फर्टिलाइज़र बना सकते हैं। मिट्टी को उपजाऊ और पौधों को स्वस्थ बनाने के आसान टिप्स।
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
53
0
सर्दियों में संतरे खूब खाए जाते हैं, लेकिन अक्सर लोग इसके छिलके फेंक देते हैं। जबकि संतरे के छिलके पौधों के लिए एक बेहतरीन ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र साबित हो सकते हैं। इनमें मौजूद विटामिन, साइट्रिक एसिड और प्राकृतिक पोषक तत्व न सिर्फ मिट्टी की क्वालिटी सुधारते हैं, बल्कि पौधों की ग्रोथ और फूल आने की क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसलिए अगली बार संतरा खाने के बाद उसके छिलके फेंकने की गलती बिल्कुल न करें।
संतरे के छिलके से खाद बनाने का तरीका-
- छिलकों को पहले अच्छी तरह सूखा लें।
- फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कंपोस्ट में मिला दें।
- चाहें तो सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर सीधे पौधे की मिट्टी में भी डाल सकते हैं।
- ध्यान रखें कि कंपोस्ट में संतरे के छिलके बहुत ज़्यादा मात्रा में न हों, वरना कंपोस्ट खराब हो सकता है।
संतरे के छिलके से लिक्विड फर्टिलाइज़र कैसे बनाएं-
- एक जार में पानी भरें।
- इसमें ताज़े या सूखे संतरे के छिलके डालें।
- जार को 24–48 घंटे के लिए ढककर रख दें।
- इसके बाद मिश्रण को छानकर पौधों में डालें।
- यह लिक्विड फर्टिलाइज़र पौधों की ग्रोथ को बढ़ाता है और कीट नियंत्रण में भी मदद करता है।
संतरे के छिलके इस्तेमाल करने के प्रमुख फायदे
- मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं — नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिट्टी में मिलते हैं।
- कीड़े दूर रखते हैं — संतरे के छिलके की खुशबू और तत्व कई तरह के कीड़ों से पौधों की रक्षा करते हैं।
- बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद — कंपोस्ट या मल्च के साथ मिलाकर यह प्राकृतिक खाद का काम करता है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम