


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के बाद शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई मेट्रो सेवाओं का उद्घाटन किया और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा – इस बार ये तय है कि TMC जाएगी और BJP की सरकार आएगी।
मेट्रो परियोजनाओं का शुभारंभ
पीएम मोदी ने कोलकाता में
जेसोर रोड–जय हिंद एयरपोर्ट मेट्रो सेवा,
सियालदह–एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा,
बेलेघाटा–हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा
को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे दमदम कैंटोनमेंट में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा घुसपैठियों को अब देश से भागना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि TMC और कांग्रेस जैसे दल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण घुसपैठ को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा,
जब तक बंगाल में TMC की सरकार है, तब तक राज्य का विकास रुकता रहेगा।
BJP लाएगी असली बदलाव
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है।TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा।