PM मोदी का बिहार में संबोधन: चंद्रगुप्त-चाणक्य की धरती पर लिया गया संकल्प कभी व्यर्थ नहीं जाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से रेल, सड़क, बिजली, आवास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 9 hours ago
71
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से रेल, सड़क, बिजली, आवास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार चंद्रगुप्त और चाणक्य की धरती है। यहां लिया गया संकल्प खाली नहीं जाता। यही कारण है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मैंने भी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प इसी धरती से लिया था। आज दुनिया देख रही है। बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है।


बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प हो चुका है पूरा


प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाए, भारत की मिसाइल उन्हें दफन करके रहेगी।”पीएम मोदी ने याद दिलाते हुए कहा कि उधर से पाकिस्तान हम पर ड्रोन हमले कर रहा था, मिसाइल दाग रहा था और इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई।


एनडीए सरकार की प्राथमिकता गिनाई


इस मौके पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और एनडीए सरकार की प्राथमिकता गिनाई। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद नहीं जानते थे कि पैसों का कभी मोल नहीं समझा। कोई भी परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं होती थीं। परियोजनाओं को लटकाकर पैसे कमाते थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने इस गलत सोच को भी बदल दिया है। अब अगर परियोजनाओं का शिलान्यास होता है तो कोशिश होती है कि इसे समय से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार का तेज विकास केंद्र की एनडीए सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। आज बिहार चौतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पुरानी समस्याओं के समाधान तलाशे गए हैं और नई प्रगति के रास्ते बनाए गए हैं।


बिहार में कई बड़ी परियोजनाओं पर चल रहे हैं काम


उन्होंने आगे कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री के बयान की चर्चा करते हुए कहा कि आपको याद होगा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कह दिया था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। इसके बावजूद राजद वाले सोए पड़े थे। बिहार के लोगों से कांग्रेस की इतनी नफरत, कोई भूल नहीं सकता है। एनडीए सरकार अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नफरती अभियान का जवाब दे रही है। बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार मिले और सम्मान की जिंदगी मिले, इसी सोच के साथ हम काम कर रहे हैं। बिहार में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहे हैं।


15 अगस्त से ही देशभर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हुई


पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले सप्ताह, 15 अगस्त से ही देशभर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हुई है। इसके तहत हमारे युवा जब निजी क्षेत्र में पहली नौकरी करेंगे, तब केंद्र सरकार उन्हें अपने पास से 15,000 रुपए देगी। जो निजी कंपनियां उन्हें रोजगार देंगी, उन्हें भी सरकार प्रोत्साहन देगी।


औटा और बेगूसराय के बीच छह लेन पुल की भी चर्चा की


उन्होंने इस दौरान औटा और बेगूसराय के बीच आठ किलोमीटर लंबे छह लेन पुल की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि इस पुल का शिलान्यास भी हमने किया और उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना की चर्चा करते हुए कहा कि हमने सिर्फ घर की चार दीवारें नहीं दीं, बल्कि घरों के साथ गरीब को उसका स्वाभिमान दिया है।


बिहार के मगध क्षेत्र के 16 हजार से ज्यादा परिवारों को पक्का घर


इन घरों में बिजली, पानी, शौचालय और गैस कनेक्शन की सुविधाएं भी दी गई हैं। गरीब परिवारों को भी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान से जीने की गारंटी मिली है। आज बिहार के मगध क्षेत्र के 16 हजार से ज्यादा परिवारों को पक्का घर दिया गया है; अब इन परिवारों में इस साल दीपावली और छठ पूजा की रौनक और ज्यादा होगी। पीएम आवास योजना से छूट गए लोगों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता है। इससे पहले पीएम मोदी ने यहां 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
यमुना का बढ़ा जलस्तर: मयूर विहार में 100 बाढ़ राहत शिविर स्थापित, जिला प्रशासन दे रहा चिकित्सा सुविधाएं
यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने मयूर विहार फेस 1 में 100 बाढ़ राहत शिविर लगाए हैं। इन कैंपों का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
49 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
ISRO ने 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' के मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई, 2028 में स्पेस भेजने की योजना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) मॉड्यूल के एक मॉडल का अनावरण किया। भारत की योजना 2028 तक अपने स्वयं के निर्मित अंतरिक्ष स्टेशन, बीएएस के प्रथम मॉड्यूल को प्रक्षेपित करने की है।
48 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
फ्रांस की मदद से AMCA का इंजन बनेगा, अमेरिका पर भरोसा नहीं
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि भारत, फ्रांस की मदद से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए इंजन बनाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2025 में इस विमान के प्रोटोटाइप को मंजूरी दी थी और इसे "देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम" बताया था।
61 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दस में से चार मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि बारह मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं। इनमें हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं।
85 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
बिहार चुनाव में MY समीकरण से जुड़ेगी PDA पॉलिटिक्स?
बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी नीतीश कुमार सरकार को हटाने के लिए तमाम समीकरणों को जमीन पर उतारने की कोशिश हो रही है। ऐसे में बिहार की राजनीति में हलचल तेज है।
61 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भारत को सिंगरौली में मिला रेयर अर्थ एलीमेंट्स का बड़ा भंडार, कोल इंडिया से कॉन्ट्रैक्ट करेगी MP सरकार
सिंगरौली में दुर्लभ खनिज पदार्थों का विशाल भंडार मिला है, जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार और कोल इंडिया मिलकर इन खनिजों की खोज करेंगे। इन खनिजों में स्कैंडियम और इट्रियम जैसे तत्व शामिल हैं, जिनकी कोयले की खदानों में प्रचुर मात्रा पाई गई है।
50 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
'भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा', राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अपने संबोधन में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 'दो साल पहले ही भारत ऐसा पहला देश बना था जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने का इतिहास रचा। हम उन देशों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता हासिल कर ली है।
24 views • 4 hours ago
Richa Gupta
अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा: शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर बोले पीएम मोदी — हर भारतीय को गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की सराहना की और भविष्य में इस क्षेत्र में बढ़ते स्कोप के बारे में बताया।
53 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा, जानिए बाइक से लेकर कार तक अब कितनी चुकानी होगी फीस
सड़क पर वाहन चलाने के लिए कुछ तयशुदा नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। हर वाहन की एक निश्चित समयसीमा तक वैधता होती है, जिसके बाद उसे चलाना गैरकानूनी हो जाता है। दिल्ली जैसे शहरों में पेट्रोल गाड़ियों को 15 साल और डीजल वाहनों को 10 साल तक चलाने की अनुमति है। इसके बाद इन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाना प्रतिबंधित है।
69 views • 5 hours ago
Richa Gupta
उत्तराखंड के चमोली में थराली क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने हालात पर जताई चिंता
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान, कई घर बह गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हालात की निगरानी के निर्देश दिए।
109 views • 8 hours ago
...