प्रधानमंत्री मोदी: स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों का योगदान अमिट और अविस्मरणीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
50
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से हमारे भारत की चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में ट्राइबल समाज के योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा तट पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया


नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां नर्मदा की ये पावन धरती आज एक और ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बन रही है। अभी 31 अक्टूबर को हमने यहां सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई। हमारी एकता और विविधता को सेलिब्रेट करने के लिए भारत पर्व शुरू हुआ है। आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के इस भव्य आयोजन के साथ हम भारत पर्व की पूर्णता के साक्षी बन रहे हैं।


2021 में हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी


उन्होंने कहा कि 2021 में हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से हमारे भारत की चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “जब-जब देश के सम्मान, स्वाभिमान और स्वराज की बात आई, तो हमारा आदिवासी समाज सबसे आगे खड़ा हुआ। हमारा स्वतंत्रता संग्राम इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। स्वतंत्रता आंदोलन में ट्राइबल समाज के योगदान को हम भुला नहीं सकते।”


कई विकास और जनजातीय कल्याण परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क और यातायात से जुड़े नए प्रोजेक्ट भी शुरू हुए हैं


विकास और जनजातीय कल्याण से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क और यातायात से जुड़े कई और प्रोजेक्ट्स शुरू हुए हैं। मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए, सेवा कार्यों के लिए, कल्याण योजनाओं के लिए आप सभी को विशेषकर के गुजरात और देश के जनजातीय परिवारों को बधाई देता हूं।


पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले भगवान बिरसा मुंडा को कोई याद करने वाला नहीं था


पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले भगवान बिरसा मुंडा को कोई याद करने वाला नहीं था। सिर्फ उनके अगल-बगल के गांव तक ही पूछा जाता था। आज देशभर में कई ट्राइबल म्यूजियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री गोविंद गुरु चेयर जनजातीय भाषा संवर्धन केंद्र की स्थापना भी हुई है। यहां भील, गामित, वसावा, गरासिया, कोकणी, संथाल, राठवा, नायक, डबला, चौधरी, कोकना, कुंभी, वर्ली, डोडिया… ऐसी सभी जनजातियों की बोलियों पर अध्ययन होगा। उनसे जुड़ी कहानियों और गीतों को संरक्षित किया जाएगा। इससे पहले, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। डेडियापाडा में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली कार धमाके से जुड़े तीन डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सख्त कार्रवाई
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े तीन डॉक्टरों का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल की सिफारिश और जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
49 views • 2 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री मोदी: स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों का योगदान अमिट और अविस्मरणीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
50 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
अयोध्या में 25 नवंबर को भव्य आयोजन
अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से महत्वपूर्ण अपील की है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि इस विशेष आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
57 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शिल्पा शेट्टी का खास अंदाज, सड़क पर बैठकर की बाते
हिन्दू सनातन एकता के लिए दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकाल रहे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का साथ देने के लिए संत-महात्मा से लेकर नेता-अभिनेता भी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार देर रात पदयात्रा में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी , अभिनेता राजपाल यादव और सनसनी फेम श्रीवर्धन त्रिवेदी भी शामिल हुए।
67 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
SBI के करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका, 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी ये सर्विस
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक अहम बदलाव लागू करने जा रहा है। डिजिटल पेमेंट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बैंक ने घोषणा की है कि वह अपने लोकप्रिय mCASH फीचर को पूरी तरह बंद कर देगा।
32 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली-NCR में 'जहरीली हवा' का आतंक, इंडिया गेट हुआ गुम!
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की शुरुआत के साथ ही हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में घना स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सीने में घुटन महसूस हुई।
30 views • 5 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी का खुलासा: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का आधार ‘महिला-युवा’ मॉडल
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का आधार ‘महिला-युवा’ मॉडल रहा। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के योगदान की सराहना की।
64 views • 8 hours ago
Richa Gupta
बिहार में हार के बाद राहुल गांधी बोले, चुनाव शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं था
बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए से भारी पराजय के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह उन करोड़ों मतदाताओं के आभारी हैं, जिन्होंने महागठबंधन पर भरोसा जताया।
70 views • 8 hours ago
Richa Gupta
DPDP एक्ट: सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स कंपनियों पर सख्ती, इनएक्टिव यूजर डेटा 3 साल बाद हटाना अनिवार्य
सरकार द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार, यदि किसी यूजर ने लगातार तीन साल तक किसी प्लेटफ़ॉर्म में लॉगिन नहीं किया है, तो कंपनियों को उसका व्यक्तिगत डेटा डिलीट करना होगा।
63 views • 10 hours ago
Richa Gupta
नीतीश कुमार ने एनडीए की ऐतिहासिक बिहार जीत पर जनता-जनार्दन को धन्यवाद कहा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सम्मानित मतदाताओं को नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया।
67 views • 10 hours ago
...