महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी प्रार्थना कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे : राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर प्रार्थना की कि विश्व में शांति, मैत्री और प्रेम का वातावरण बना रहे। उन्होंने सभी नागरिकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 hours ago
47
0
...

देश के विभिन्न राज्यों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस विशेष दिवस पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। ओडिशा के पुरी में विश्व की सबसे बड़ी रथ यात्रा निकाली जाती है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन शब्दों के साथ देश-विदेश में रह रहे भक्तों को दीं शुभकामनाएं


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “पवित्र रथयात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं।”


उन्होंने कहा, “इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथयात्रा की विशेषता है। इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे।”


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी


वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत होने पर बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया, “रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद की मंगला आरती में शामिल होना अपने आप में दिव्य और अलौकिक अनुभव होता है। आज महाप्रभु की मंगला आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। महाप्रभु सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
सीएम रेखा गुप्ता ने किया नरेला में DTC डिपो का उद्घाटन, 100+ इलेक्ट्रिक बसों को दी हरी झंडी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नरेला में नवनिर्मित DTC डिपो का उद्घाटन किया और 100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। यह पहल दिल्ली को ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में ले जाने का बड़ा कदम है।
60 views • 7 hours ago
Richa Gupta
पायलट बनने का सपना अब होगा साकार, DGCA करेगा RTR परीक्षा का आयोजन
DGCA ने रडियो टेलीफोनी रेस्ट्रिक्टेड (एयरोनॉटिकल) यानी RTR (Aero) परीक्षा के आयोजन की घोषणा की है। यह परीक्षा पायलट बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है और अब भारत में ही आयोजित की जाएगी।
51 views • 8 hours ago
Richa Gupta
विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं
पुरी की ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और रथ यात्रा के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया।
54 views • 10 hours ago
Richa Gupta
महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी प्रार्थना कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे : राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर प्रार्थना की कि विश्व में शांति, मैत्री और प्रेम का वातावरण बना रहे। उन्होंने सभी नागरिकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
47 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
Air India के क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र, दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया की एक फ्लाइट के क्रू मेंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि फ्लाइट नंबर 2948 में बम रखा गया है। इस सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई और तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। घंटों की जांच के बाद जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो इसे ‘हॉक्स कॉल’ यानी झूठी धमकी करार दिया गया।
64 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, सोने की झाड़ू से होगी सफाई, जानिए इस अनोखी परंपरा का महत्व
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ आज 27 जून 2025, शुक्रवार को रथ में सवार होकर मौसी के घर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। यह पवित्र उत्सव आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार यह 10 दिनों तक चलेगा।
31 views • 14 hours ago
Richa Gupta
राजस्थान नवंबर 2025 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा
राजस्थान नवंबर 2025 में 12 दिनों तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) की मेजबानी करेगा, जिसमें 6,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मनसुख मांडविया ने घोषणा की।
97 views • 2025-06-26
Richa Gupta
Axiom-4 मिशन आज पहुंचेगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र
Axiom-4 मिशन आज सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (ISS) पहुंचेगा। जानें इस प्राइवेट स्पेस मिशन की खास बातें और कौन हैं इसके यात्री।
75 views • 2025-06-26
Richa Gupta
दिल्ली-NCR में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
78 views • 2025-06-26
Ramakant Shukla
गुजरात में खुशी के बीच AAP को लगा झटका, इस विधायक ने छोड़े अहम पद
गुजरात की विसाबदर विधानसभा सीट पर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में जश्न का माहौल है, लेकिन इसी बीच पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बोटाद से AAP विधायक उमेश मकवाना ने विधानसभा में चीफ व्हिप और पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
97 views • 2025-06-26
...