आज का राशिफल 16 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 16 अप्रैल 2025
59
0
...

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 16 अप्रैल 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


​मेष राशि


मेष राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। इनको आज सफलता और लाभ पाने के लिए संयम और व्यवहारिकता से काम लेना होगा। आपको आज परिवार के साथ भी तालमेल बनाकर रखना होगा। परिवार के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। बिजनस में आज आप कमाई बढाने के लिए अपने हाथ पांव खूब चलाएंगे और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।


​वृषभ राशि


वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी। आप दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ आनंददायक समय बिता पाएंगेो। आपको आज घर के बड़े बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपके प्रेम बना रहेगा और आप प्रेमी को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। जो जातक विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनको कोशिश कामयाब हो सकती है। वैसे आज दिन के शुरुआत में आप थकान और सुस्ती महसूस करेंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा।


​मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज सकारात्मक भाव रखना होगा। आप आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। आपको भाई बहनों की मदद से भी आज फायदा हो सकता है। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि विरोधियों और शत्रुओं से आप आज सतर्क रहें। कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।


कर्क राशि


कर्क राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी किसी चिंता परेशानी का भी समाधान निकलेगा। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन अच्छा है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करना सुखद रहेगा। व्यापारियों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे और कोई कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात की वजह से आपके बीच मतभेद भी हो सकता है।


सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों को आज कई समस्याओं और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही सजग और सतर्क होकर चलना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आज वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।


कन्या राशि


कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज लाभदायक रहेगा। आप आज साहस और धैर्य से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख सकते हैं। लेकिन आपको आज अपने आप पर भरोसा रखना होगा दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम करेंगे या निर्णय लेंगे तो आपको आज नुकसान हो सकता है। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आप आज कार्यकुशलता और चतुराई से लाभ पा सकेंगे। आपकी रुचि आज खानपान में बढ़ेगी और आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाई बहनों से रिश्ते में स्नेह और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में भी खुशी पाएंगे।


तुला राशि


तुला राशि के जातकों को आज संतान की ओर से खुशी मिलेगी। बच्चों को अच्छा काम करते देखकर मन आपका आनंदित होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगिता और शिक्षा में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है, प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिता पाएंगे।


वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों को आज मानसिक उलझन से बचना चाहिए। आपको कमीशन या रॉयल्टी के द्वारा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी और आप दीर्घकाल के लिए धन का निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज आप खुशी पाएंगे आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपके घर सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। आपको विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिल सकता है।


​धनु राशि


धनु राशि के लोगों को आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको आज दोस्तों के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए नहीं तो किसी बात से आज आपके मित्र नाराज हो सकते हैं। आपको आज उधार लेन देन से बचना होगा। वैसे आज आप रचनात्मक विषयों में रुचि लेंगे और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। बिजनेस में आपको आज कोई अच्छी डील मिलने से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारियों से आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई पुराना किया हुआ काम आपको लाभ दिला सकता है।


​मकर राशि


मकर राशि के लोगों को आज भाग्य के भरोसे बैठने से बचना चाहिए। साथ ही आज सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। सितारे बताते हैं कि आर्थिक मामंलों में भी आपको आज बहुत ही संभलकर चलना होगा क्योंकि आपके खर्च आज बढ़ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। नौकरी में आपको आज टीमवर्क से काम करना होगा नहीं तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। विदेशी क्षेत्र से जिन लोगों के काम का संबंध है उनको आज विशेष रूप से फायदा होगा।


मीन राशि


मीन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज भी आपका आज बहुत ही अच्छा चलेगा और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आपको आज बचत पर ध्यान देना होगा। आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आपको प्रेमी पर किसी बात का दबाव बनाने का बचना होगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी और आपके हाथों आज दान पुण्य का काम भी हो सकता है।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
payal trivedi
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाएं भोग
अक्षय तृतीया एक ऐसा पर्व है जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती हैं।
46 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
तुलसी के पौधे के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी
तुलसी के पौधे के नीचे कुछ खास चीजें रखने की सख्त मनाही है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हट सकती है और घर में अशुभता प्रवेश कर सकती है।
5 views • 13 hours ago
payal trivedi
आज का राशिफल 19 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
48 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
पीपल के वृक्ष की पूजा करने से पहले जाने ये जरूरी बातें
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा करने का खास महत्व होता है। विशेष दिन पर इसकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। लेकिन इस वृक्ष की पूजा करने के कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका ख्याल न रखने से जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
35 views • 2025-04-18
payal trivedi
Sita Navami 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी सीता नवमी, जानें पूजा का शुभ समय और पूजा विधि
हिंदू धर्म में सीता नवमी का विशेष महत्व है, जो माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता सीता का धरती पर अवतरण हुआ था।
56 views • 2025-04-18
payal trivedi
Pradosh Vrat 2025: कब है प्रदोष व्रत? यहां जानें शिवलिंग की पूजा विधि और महत्व
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
38 views • 2025-04-18
payal trivedi
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
54 views • 2025-04-18
Richa Gupta
सपने में इन 3 पक्षियों का दिखना होता है बेहद शुभ
हिन्दू धर्म के अनुसार, सपने मानव जीवन में खासी अहमियत रखते हैं। रात को दिखने वाले सपने हमारे जीवन से जुड़ा कोई न कोई संकेत जरूर देते हैं।
25 views • 2025-04-17
Sanjay Purohit
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी चमकाएंगी इन राशि वालों की किस्मत
अक्षय तृतीया तिथि को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है. वहीं इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में कुछ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होने वाली है. इस दौरान इन राशि वालों के करियर-कारोबार में तरक्की के योग बन सकते हैं.
37 views • 2025-04-17
payal trivedi
आज का राशिफल 17 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
51 views • 2025-04-17
...