


इंदौर में दो नवजातों को चूहों के कुतरने की घटना को लोग अभी भूले नहीं थे कि जबलपुर से एक और घटना सामने आ गई। अंतर सिर्फ इतना है कि इस बार मरीज बच्चा नहीं वयस्क है। NSCB मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग में भर्ती दो मरीजों को चूहों ने कुतर दिया। इस घटना को कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने 'मामूली घटना' बताया है, लेकिन डॉक्टर और कर्मचारियों द्वारा लापरवाही की बात भी स्वीकार की है। मरीजों के परिजनों ने सोमवार शाम को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
इंदौर के बाद अब जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में मरीजों को चूहों द्वारा काटे जाने की घटना ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन लेप्स को उजागर किया है। मानसिक रोग विभाग में भर्ती मरीजों के पैरों को चूहों ने कुतर दिया, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों के परिजनों ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीजों के पैर में चूहों ने काटा है। जानकारी मिलते ही विभाग अध्यक्ष सहित अधीक्षक और डीन ने इसकी जांच के निर्देश दिए।