पीएम मोदी को श्रीलंका में मिला ‘मित्र विभूषण’, बोले- ये करोड़ों भारतीयों का सम्मान
श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया है। श्रीलंका की सरकार यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देती है, जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 05 अप्रैल 2025
219
0
...

श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान' से सम्मानित किया है। श्रीलंका की सरकार यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देती है, जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। अब इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को 'मित्र विभूषण सम्मान' का मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।

यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित होने के बाद कहा कि 'श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है। यह श्रीलंका और भारत के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंध और गहरी मित्रता को दर्शाता है और इसके लिए मैं राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों को धन्यवाद देता हूं।'



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास, प्रशासन अलर्ट पर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है।
56 views • 2 hours ago
Richa Gupta
राहुल गांधी के साथ 300 सांसद आज करेंगे EC ऑफिस का घेराव
आज राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के लगभग 300 सांसद चुनाव आयोग (EC) के कार्यालय का घेराव करेंगे। यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर किया जा रहा है।
55 views • 3 hours ago
Richa Gupta
तुर्की में 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, इस्तांबुल तक डोली धरती
तुर्की में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी अंकारा से लेकर इस्तांबुल तक महसूस किए गए। फिलहाल जान-माल के नुकसान की जानकारी प्रतीक्षारत है।
51 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी और मौसम बना कारण
रविवार रात तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2455 को आपात स्थिति में चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। एयरलाइंस ने इसकी वजह तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम को बताया है।
22 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी आज 11 अगस्त को सांसदों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 184 नए फ्लैटों का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे नई दिल्ली, बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।
64 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
झज्जर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता
झज्जर में रविवार दोपहर 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई है। यह पिछले एक माह में चौथी बार है, जब जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र झज्जर-बहादुरगढ़ रोड स्थित बीड सुनारवाला गांव रहा।
36 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ऐसा क्या बोल गए कि BJP को मिल गई एनर्जी
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान से बीजेपी उत्साहित है, जिसमें उन्होंने राजनीतिक इच्छाशक्ति को सफलता का कारण बताया। उनके इस बयान के बाद राहुल गांधी बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। वायुसेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन के दौरान कोई प्रतिबंध नहीं था और छह पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए थे।
37 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
चुनाव आयोग ने 334 दलों का खत्म कर दिया 'खेल'
चुनाव आयोग ने 334 दलों का 'खेल' खत्म कर दिया। दरअसल, EC ने इन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को डीलिस्ट कर दिया है। ऐसा तय नियमों का पालन नहीं करने की वजह से किया गया है।
27 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 1.5 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुचा
भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि देश का रक्षा उत्पादन 1,50,590 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज 1.27 लाख करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
37 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बंगलूरू को यलो लाइन मेट्रो की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बंगलूरू में यलो लाइन मेट्रो और बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री सुबह 11.30 बजे के करीब एचएएल एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने पहले केएसआर बंगलूरू स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
30 views • 23 hours ago
...