सांदीपनि विद्यालय प्रदेश में बन रहे उत्तम शिक्षा और कौशल विकास के केन्द्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति वर्ष 2020 के अनुरूप स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
49
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति वर्ष 2020 के अनुरूप स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों ने अपनी उच्च गुणवत्ता के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के साथ ही उनके कौशल विकास और उन्हें रोजगार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


राज्य में सांदीपनि विद्यालय की शुरूआत वर्ष 2022-23 शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हुई। इस सत्र में प्रथम चरण में प्रदेश में 274 सांदीपनि विद्यालय शुरू किये गये। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 3 लाख से ऊपर हो गयी है। विद्यालय में केजी-वन से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत तक रहा है।


उत्कृष्ट अधोसंरचना


स्कूल शिक्षा विभाग ने सांदीपनि विद्यालयों में अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी है। राज्य में 256 सांदीपनि विद्यालय भवनों के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। विद्यालयों के भवन निर्माण एवं संसाधनों की सुविधा के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने लगभग 10 हजार करोड़ रूपये की कार्ययोजना तैयार की है। अब तक 44 सांदीपनि विद्यालयों के नवीन भवन बनकर तैयार हो गये हैं। इन नवीन भवनों में सांदीपनि विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 में 256 विद्यालयों का भवन निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। सांदीपनि विद्यालयों में निकटस्थ 10 से 15 किलोमीटर दूरी के विद्यार्थियों को लाने के लिये नि:शुल्क परिवहन सेवा भी प्रदान की जा रही है।


पूर्णत: सुसज्जित प्रयोगशालाएं


प्रदेश में संचालित सभी सांदीपनि विद्यालयों में पूर्णत: सुसज्जित प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लेब, आर्ट एण्ड क्राफ्ट रूम, म्यूजिक रूम, आधुनिक लाइब्रेरी और खेल मैदान के साथ ऑडिटोरियम की सुविधा भी दी गई है।


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार


सांदीपनि विद्यालयों ने अपने कुशल संचालन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किये हैं। वर्ष 2024 में सांदीपनि बिनोवा विद्यालय रतलाम ने नवाचार श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय संस्था टी-4 एजुकेशन का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार डॉलर राशि प्रदान की गई। इसी तरह सांदीपनि विद्यालय झाबुआ को सर्पोटिंग हेल्थी लाइफ श्रेणी में विश्व के प्रथम 10 विद्यालयों में चयनित किया जा चुका है। वर्ष 2025 में सांदीपनि विद्यालय मालव कन्या को फिक्की द्वारा एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
सवालों पर उठे सवाल: कांग्रेस का आरोप—घोटालों से बचने सरकार ने बदले सवाल, गांधी प्रतिमा के सामने ‘सीरप कांड’ पर धरना
कांग्रेस ने सरकार पर घोटालों से बचने के लिए विधानसभा में सवाल बदलने का आरोप लगाया है। पार्टी ने गांधी प्रतिमा के सामने ‘सीरप कांड’ को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
36 views • 8 minutes ago
Richa Gupta
सांदीपनि विद्यालय प्रदेश में बन रहे उत्तम शिक्षा और कौशल विकास के केन्द्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति वर्ष 2020 के अनुरूप स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
49 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक,उज्जैन में डॉ. सीएम यादव ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
उज्जैन के दशहरा मैदान में 1 से 3 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सोमवार को डॉ. सीएम मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।
59 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
राजधानी में दूसरे दिन भी चली शीतलहर, प्रदेश में दो-तीन दिनों तक गिरा रहेगा तापमान
मध्यप्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और हवाओं का रुख उत्तरी व उत्तर-पूर्वी रहने से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन भी शीतलहर का प्रभाव बना रहा। राज्य के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
61 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 1 दिसंबर, सोमवार को गीता जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के 313 विकासखंड, 55 जिला मुख्यालय और 10 संभागों में आचार्यों की सन्निधि में 3 लाख से अधिक गीताभक्तों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जायेगा।
41 views • 2 hours ago
Richa Gupta
एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से, सचिवालय को मिले 1497 प्रश्न, CM हाउस में देर शाम होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सचिवालय को अब तक 1497 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। वहीं, रणनीति को लेकर आज देर शाम CM हाउस में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
52 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
महाकाल की नगरी में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन,नव दंपतियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
महाकाल की नगरी उज्जैन में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अनूठे आयोजन में कुल 21 जोड़ों का विवाह एक साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। जिनमें सबसे खास रहा मुख्यमंत्री के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यू यादव की शादी।
49 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
‘यहां बड़ा-छोटा नहीं’, सामूहिक विवाह में सीएम डॉ मोहन यादव बोले- सभी वर्ग और समाज से नवदंपति है
उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस समारोह में सभी वर्ग समाज से नव दंपति उपस्थित हैं। अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के वर वधु भी शामिल हैं। यहां कोई बड़ा कोई छोटा नहीं, कोई वेटर है कोई ड्राइवर है, लेकिन हमारे लिए सभी दूल्हा-दुल्हन राजा महाराजा के सामान हैं। ये नए परिवार की नई व्यवस्था है।
59 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे अब BJP में! सांसद लता वानखेड़े ने स्वीकारा
BJP ने आखिरकार स्वीकार लिया कि बीना से 'कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे' ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सांसद व प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े ने सार्वजनिक मंच से कहा कि सप्रे भाजपा में आई हैं, तकनीकि कारणों से चुनाव की दिशा में नहीं गए।
48 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी पर रोक
प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में एक दिसंबर से नाइट सफारी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के 17 नवंबर के निर्देश के बाद लागू किया जा रहा है। जिन पर्यटकों ने पहले से एडवांस बुकिंग कर रखी थी, उन्हें पूरी राशि लौटाई जाएगी।
47 views • 20 hours ago
...