रावण से छुड़ाकर हनुमान ने शनिदेव को फेंका था इस जगह, बेहद चमत्कारी है मंदिर
हिंदू धर्म में श्री हनुमान जी को परम पूजनीय माना जाता है। हनुमान सिर्फ भगवान राम के परम भक्त ही नहीं बल्कि पराक्रम, बुद्धिमत्ता और करुणा के प्रतीक भी हैं। हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं रामायण, महाभारत और पुराणों में मिलती हैं। इनमें एक अत्यंत रोचक कथा "शनि देव की मुक्ति" से संबंधित है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 30 अगस्त 2025
78
0
...

हिंदू धर्म में श्री हनुमान जी को परम पूजनीय माना जाता है। हनुमान सिर्फ भगवान राम के परम भक्त ही नहीं बल्कि पराक्रम, बुद्धिमत्ता और करुणा के प्रतीक भी हैं। हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं रामायण, महाभारत और पुराणों में मिलती हैं। इनमें एक अत्यंत रोचक कथा "शनि देव की मुक्ति" से संबंधित है। जब मेघनाथ का जन्म होने वाला था तब रावण उसके सभी ग्रहों की स्थिति को सही रखना चाहता था, ताकि उसका पुत्र पराक्रमी और दीर्घायु हो। रावण ने बल प्रयोग से सभी ग्रहों को सही स्थिति में रहने के लिए कहा, लेकिन शनिदेव ने उनकी बात नहीं मानी। वह अपने नियम अनुसार ही कार्य करते रहे। तब रावण ने क्रोध से शनिदेव को चेतावनी दी, लेकिन फिर भी वह नहीं माने।

इस पर लंकापति रावण ने भगवान शनिदेव को अपने बंदीग्रह में कैद करके उल्टा लटका दिया। जब हनुमान जी माता सीता को खोजते हुए लंका पहुंचे तो उन्होनें वहां शनिदेव को देखा। भगवान हनुमान जी ने अपनी बुद्धि से शनिदेव को रावण की कैद से आजाद करवाया। मगर, कई सालों तक रावण के पैरों के नीचे दबे रहने की वजह से भगवान शनिदेव दुर्बल हो गए और उनका चलना भी मुश्किल हो गया था।

शनिदेव ने हनुमान जी से अनुरोध किया कि वे उन्हें लंका से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाए। हनुमान जी ने उन्हें मुरैना के शनि पर्वत पर फेंका, जहां आज भी प्राचीन शनिचरी मंदिर स्थित है। इसके बाद शनिदेव ने इसी स्थान पर तप किया और अपनी खोई हुई शक्तियां दोबारा प्राप्त की। शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया कि वह उनके भक्त को कभी भी परेशान नहीं करेंगे।

यही वजह है कि हनुमान भक्त को कभी भी साढ़े साती का दुष्परिणाम झेलना नहीं पड़ता। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर बेहद चमत्कारी है। यहां माथा टेंकने वाला की सभी परेशानियां दूर हो जाती है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
9 ग्रहों से आशीर्वाद पाने के लिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें?
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साफ-सुथरे और सही रंग के वस्त्र पहनना न सिर्फ़ आपकी छवि को निखारता है, बल्कि आपके भाग्य को भी बदल सकता है। कहा जाता है कि जहां सफाई होती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है और यही नियम कपड़ों पर भी लागू होता है। हर दिन एक विशेष ग्रह और देवी-देवता को समर्पित होता है, और उस दिन यदि हम उसी ग्रह से जुड़ा रंग पहनें, तो उस ग्रह का शुभ प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
17 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
तुलसी के आस-पास की ये 5 गलतिया बन सकती हैं दुर्भाग्य का कारण
भारतीय संस्कृति में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इसे केवल एक पौधा नहीं बल्कि देवी का स्वरूप माना गया है। तुलसी के पौधे की पूजा करना और इसके पास दीप जलाना शुभ माना जाता है। परंतु कई बार लोग अनजाने में तुलसी के आस-पास कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन जाती है।
13 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
रावण से छुड़ाकर हनुमान ने शनिदेव को फेंका था इस जगह, बेहद चमत्कारी है मंदिर
हिंदू धर्म में श्री हनुमान जी को परम पूजनीय माना जाता है। हनुमान सिर्फ भगवान राम के परम भक्त ही नहीं बल्कि पराक्रम, बुद्धिमत्ता और करुणा के प्रतीक भी हैं। हनुमान जी से जुड़ी अनेक कथाएं रामायण, महाभारत और पुराणों में मिलती हैं। इनमें एक अत्यंत रोचक कथा "शनि देव की मुक्ति" से संबंधित है।
78 views • 2025-08-30
Sanjay Purohit
राधाष्टमी पर राधा रानी के 28 नामों का करें जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण
राधा रानी, प्रेम और भक्ति की देवी के रूप में पूजनीय हैं, जिनके 28 नामों का जाप करने से भक्तों को मानसिक शांति प्राप्त होती है और मनोकामना भी पूर्ण हो सकती हैं। इन नामों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से जीवन के दुख दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही, राधा रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
132 views • 2025-08-29
Richa Gupta
डेढ़ दिन के गणपति का आज विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त और सही विसर्जन विधि
आज होगा डेढ़ दिन के गणपति बप्पा का विसर्जन। जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विसर्जन की संपूर्ण विधि और किन बातों का रखें विशेष ध्यान।
182 views • 2025-08-28
Richa Gupta
गणेश चतुर्थी 2025: इस मुहूर्त में विराजेंगे बप्पा, जानें पूजा विधि और मंत्र
27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी पर जानें बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त, संपूर्ण पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और मंत्र। घर में ऐसे करें गणपति स्थापना।
85 views • 2025-08-27
Sanjay Purohit
हरितालिका तीज: परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का उत्सव
समझ और स्नेह का मेल लिए सामुदायिक जुड़ाव को पोसने वाले व्रत-त्योहार आज और प्रासंगिक हो चले हैं। आपाधापी भरी आज की जिंदगी में परम्परा और प्रेम को सहेजने वाले उत्सव रिश्तों में अपनेपन से सींचने के सुंदर अवसर बन गए हैं। हरतालिका तीज का पर्व भी सौभाग्य की चाह और स्नेह के धागों के सदा गुंथे रहने की कामना लिए है।
102 views • 2025-08-26
Sanjay Purohit
गणेश चतुर्थी : चित्रा नक्षत्र, शुभ शुक्ल योग में होगी भगवान श्रीगणेश की स्थापना
भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी पर आने वाला गणेश उत्सव इस बार विशेष संयोग लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष भगवान श्रीगणेश की स्थापना चित्रा नक्षत्र और शुभ शुक्ल योग में होगी, जो कि अत्यंत मंगलकारी माना गया है।
141 views • 2025-08-26
Richa Gupta
फुलेरा के बिना अधूरा है हरतालिका तीज का व्रत, जानिए इसका पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व
तीज व्रत में पूजा की हर सामग्री का अपना खास महत्व होता है. चाहे हरितालिका तीज हो या फिर अन्य तीज पर्व, व्रतधारिणी महिलाएं बड़ी श्रद्धा और नियम से पूजन करती हैं।
97 views • 2025-08-26
Sanjay Purohit
पितृपक्ष 2025: पूर्वजों के आशीर्वाद का पखवाड़ा
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पितृपक्ष का शुभारंभ होता है और यह अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक चलता है। इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025, रविवार से होगी और इसका समापन 21 सितंबर 2025, सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। माना जाता है कि इन पंद्रह दिनों में श्रद्धापूर्वक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है और घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है।
121 views • 2025-08-22
...