मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10.15 बजे देश के ताजा हालातों पर सीक्रेट चर्चा करेंगे। सुबह 10.30 बजे पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में 54 साल पुराना सायरन सिस्टम बदला जाएगा। नया सिस्टम शहर के प्रमुख स्थानों और बाजारों में लगाया जाएगा। इसका पूरा कंट्रोल प्रशासन के पास होगा। इस सिस्टम को कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा।
बता दें कि मॉक ड्रिल के दौरान उस वक्त इसकी पोल खुल गई थी जब सभी जगहों तक सायरन की आवाज नहीं पहुंची थी। बता दें कि भोपाल में 1971 में पाक युद्ध के समय सायरन सिस्टम लगाया गया था जो आज तक चल रहा है।
स्टूडेंट्स को स्कूल-कॉलेज में सायरन से कराया जाएगा अवगत
स्कूल-कॉलेज में स्टूडेंट्स को सायरन से अवगत कराया जाएगा। इसके मतलब और व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान कई स्थानों पर लाइट भी बंद नहीं हुई थी। इस बारे में भी लोगों को सचेत किया जाएगा।