दिल्ली में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, आदेश पर रोक लगाने पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली में आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली विशेष पीठ जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया ने गुरुवार को सुनवाई की।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 9 hours ago
58
0
...

दिल्ली में आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली विशेष पीठ जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया ने गुरुवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने-अपने पक्ष रखे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि देश में आवारा कुत्तों के हमले गंभीर समस्या बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि हर साल करीब 37 लाख और प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोग कुत्तों के काटने का शिकार होते हैं, जबकि 305 लोगों की मौत भी रेबीज संक्रमण के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी जानवरों से नफरत करने वाला नहीं है, हम उन्हें मारने के हिमायती नहीं हैं, लेकिन उन्हें मानव बस्तियों से थोड़ा अलग रखना जरूरी है, ताकि बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़कें सुरक्षित रह सकें।


मेहता ने यह भी कहा कि कई लोग अपने घरों में मांसाहार का सेवन करते हुए खुद को पशु प्रेमी बताते हैं और सड़कों पर आवारा कुत्तों को खिलाते हैं, जिससे समस्या बढ़ रही है।


अधिक भीड़ से शेल्टर में कुत्तों के बीच झगड़े और हिंसा बढ़ सकती है


कपिल सिब्बल ने सॉलिसिटर जनरल के तर्कों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के बाद उनके पुनर्वास, नसबंदी और टीकाकरण के लिए समय और उचित ढांचे की आवश्यकता होती है, जो वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने कुत्तों को पकड़ना शुरू कर दिया है, जबकि शेल्टर होम पहले से ही भरे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिक भीड़ से शेल्टर में कुत्तों के बीच झगड़े और हिंसा बढ़ सकती है, और बाद में छोड़े जाने पर वे और अधिक आक्रामक हो सकते हैं। सिब्बल ने आशंका जताई कि ऐसे चिड़चिड़े कुत्तों को बाद में खतरनाक बताकर मार दिया जाएगा।


सिब्बल ने जवाब दिया कि प्रशासन कुत्तों को पकड़कर पहले से भरे शेल्टर में ठूंस रहा है


जस्टिस विक्रम नाथ ने सिब्बल से सवाल किया कि क्या आपका कहना है कि प्रशासन आदेश का इंतजार ही कर रहा था और जैसे ही आदेश आया, उन्होंने पकड़ना शुरू कर दिया? इस पर सिब्बल ने जवाब दिया कि प्रशासन वाकई कुत्तों को पकड़कर पहले से भरे शेल्टर में ठूंस रहा है।


इस समस्या की सबसे बड़ी वजह जिम्मेदार विभागों की लापरवाही


अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सरकार को एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) नियमों का पालन करना चाहिए, जिसमें स्ट्रीट डॉग्स को स्टेरलाइज और वैक्सीनेट कर पुनर्वास करने का प्रावधान है। उन्होंने सवाल उठाया कि अचानक 24 से 48 घंटे में कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में डालने का आदेश कैसे दिया जा सकता है?


सुनवाई के दौरान पीठ ने माना कि इस समस्या की सबसे बड़ी वजह जिम्मेदार विभागों की लापरवाही है और स्थानीय प्राधिकरण वह काम नहीं कर रहे, जो उन्हें करना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए आदेश सुरक्षित रख लिया कि वह विचार करेगा कि क्या पिछले आदेश के दिशानिर्देशों पर रोक लगाई जाए या नहीं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
'हमारे लिए लोकतंत्र और संविधान सर्वोपरि', स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश
14 अगस्त 2025 की शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्र को संबोधित किया। यह संबोधन एक ऐसी परंपरा है जो आत्मचिंतन और राष्ट्र के प्रति प्रेरणा का प्रतीक है। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद यह राष्ट्रपति मुर्मू का चौथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन था।
16 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
किश्तवाड़ में बादल फटा, 33 लोगों की मौत, चशोटी गांव में मचैल माता यात्रा के श्रद्धालु बहे
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बादल फटने की भीषण घटना सामने आई। इस हादसे में पानी और मलबे की चपेट में आकर अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 28 शव बरामद कर लिए गए हैं। राहत व बचाव कार्य के दौरान 65 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि करीब 200 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
23 views • 8 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, आदेश पर रोक लगाने पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली में आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली विशेष पीठ जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया ने गुरुवार को सुनवाई की।
58 views • 9 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित
पूरे देश में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन गुरुवार की शाम 7 बजे आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
71 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटा: 10 से 12 श्रद्धालुओं की मौत, राहत कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर उप-मंडल के चिशोती गाँव में गुरुवार सुबह मचैल माता यात्रा मार्ग पर अचानक बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस आपदा में अब तक 10 से 12 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल और लापता बताए जा रहे हैं।
33 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
15 अगस्त से 200 टोल होंगे फ्री, जानिए कैसे उठा सकेंगे इस सुविधा का लाभ
देश के लाखों वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर यानि 15 अगस्त से टैक्स के महंगे बोझ से थोड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार की नई योजना के तहत अब आप 'वार्षिक फास्टैग टोल पास' बनवाकर साल भर में 200 टोल प्लाजा पर बिना पैसा दिए फर्राटा भर सकते हैं।
102 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर लगेगा ब्रेक? भारत का मास्टरप्लान तैयार
अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ ने वैश्विक व्यापार पर एक नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से सस्ता तेल खरीदने को लेकर भारत पर पहले से लागू 25% बेस टैरिफ के अलावा अब एक और 25% की पेनल्टी टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
66 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
बदल गया चेक क्लियरिंग सिस्टम, इतने समय में होगा क्लियर
भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक क्लियरिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है। अब 'Continuous Clearing and Settlement on Realisation' नाम का नया सिस्टम लागू होने जा रहा है, जिससे चेक की क्लियरिंग में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।
77 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
अग्निपथ योजना में बदलाव करने जा रही सेना
भारतीय सेना सैनिकों की भर्ती से जुड़ी अग्निपथ योजना में बदलाव करने पर विचार कर रही है। सेना इस बात पर विचार कर रही है कि तकनीकी रूप से कुशल और प्रशिक्षित सैनिकों का सही अनुपात कैसे रखा जाए। साथ ही, सेना में जवानों की औसत उम्र को भी कम रखना है।
67 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
आज़ादी का अमृत महोत्सव: उभरते भारत की नई तस्वीर
आज़ादी का अमृत महोत्सव केवल स्वतंत्रता के 78 वर्षों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस नये भारत की झलक भी है, जो 21वीं सदी में आर्थिक और सामरिक दृष्टि से वैश्विक मंच पर एक सशक्त शक्ति बनकर उभर रहा है। आज भारत न केवल अपने गौरवशाली अतीत को पुनर्स्मरण कर रहा है, बल्कि भविष्य की वह रूपरेखा भी गढ़ रहा है।
78 views • 12 hours ago
...