


स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के परिणामों ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की श्रेष्ठता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर दिया है। इस वर्ष के सर्वे में प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई शहरों को सम्मान दिलाया है। राजधानी भोपाल को जहां देश की सबसे स्वच्छ राजधानी घोषित किया गया, वहीं इंदौर ने लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त किया।
भोपाल बनी सबसे स्वच्छ राजधानी
भोपाल ने इस बार स्वच्छता के क्षेत्र में जबरदस्त छलांग लगाते हुए देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। बीते वर्ष की तुलना में भोपाल ने तीन स्थान की प्रगति की है। राजधानी श्रेणी में भोपाल ने सभी राज्यों की राजधानियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया
इंदौर ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए लगातार आठवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जनभागीदारी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नवाचार आधारित स्वच्छता मॉडल ने इंदौर को इस मुकाम तक पहुँचाया है।
उज्जैन, बुधनी, देवास और शाहगंज जैसे शहरों ने भी इस वर्ष स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
उज्जैन को 3 से 10 लाख जनसंख्या वर्ग में "सुपर स्वच्छ शहर" घोषित किया गया।
बुधनी ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सम्मान अर्जित किया।
देवास और शाहगंज को भी उनके स्थानीय प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश के विजयी नगरीय निकायों को सम्मानित किया।