शिक्षक दिवस 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 05 सितंबर 2025
100
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि शिक्षकों की सीख जीवन में निर्णायक परिवर्तन लाती है। बच्चों का भविष्य गढ़ने का दायित्व शिक्षकों का है। शिक्षक बच्चों को जैसा गढ़ेगें, वैसा ही देश और प्रदेश का निर्माण होगा।


गुरू हमारे लिए सर्वोपरि हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्पूर्ण प्रकटीकरण का दायित्व शिक्षकों पर है। उनके मार्गदर्शन और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का ही परिणाम होता है कि व्यक्ति, समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के साथ ही पथ प्रदर्शन में भी सक्षम हो जाता है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा विद्यार्थियों को अनुशासनपूर्वक परिश्रम और पूर्ण समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करना चाहिये। इससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अनुशासन के साथ गंभीरतापूर्वक प्राप्त की गई शिक्षा उनके जीवन को संवारने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदत्त सुविधाओं का विद्यार्थी पूरा लाभ लेकर अपने जीवन को सार्थक दिशा देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा जगत से जुड़े सभी व्यक्तियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP के इस गांव में लोगों ने खुद से की 'शराबबंदी'
पांढुर्णा जिले के देवनाला रैयत गांव में लोगों ने खुद ही शराबबंदी की है। ग्रामसभा ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई व्यक्ति शराब बनाएगा या बेचेगा तो उस पर 50000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
8 views • 16 minutes ago
Richa Gupta
8 साल बाद भारत बना एशियाई चैंपियन, MP CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा – "जय हो!"
8 साल बाद भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर देश का मान बढ़ाया। MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी और इसे गौरव का क्षण बताया।
39 views • 36 minutes ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन, कहा-भारत का अपमान करने वालों को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा से अलग होकर बने मऊगंज जिले के देवतालाब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने 241 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके बाद देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए।
10 views • 37 minutes ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज
बाबा श्री महाकाल जी के देश और दुनिया भर में भक्त मौजूद हैं। वहीं, आज प्रातःकाल भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोलने से पहले पूरे मंदिर परिसर को धोया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल को स्नान कराया गया। फिर बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रारंभ हुई।
40 views • 48 minutes ago
Sanjay Purohit
तीन जिलों में अटकी जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, ‘निगम मंडल अध्यक्ष’ अगले महीने
भाजपा और कांग्रेस के लिए सितंबर का महीना नियुक्तिया लेकर आया है। दोनों दलों में कई स्तर पर एक के बाद एक नियुक्तिया होनी हैं। कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक नियुक्तिया करने के लिए 40 से 45 दिन की अवधि तय की है।
50 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों की अनदेखी
गुना शहर और आसपास की सड़कों की हालत बेहद खराब है। इन सड़कों पर दुर्घटना की आशंका के साथ वाहनों में टूटफूट और खराबी तो हो ही रही है। वाहन चालक कमर और गर्दन दर्द जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए अफसरों ने कोई कसरत शुरु नहीं की है।
48 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
किरायेदारों के लिए बड़ी खबर! जल्द आ रहा नया कानून, किराये और कब्जे पर लगाम की तैयारी
किरायेदार और मकान मालिक दोनों को सुरक्षित करने के लिए सरकार मॉडल किराएदारी बिल (Model Tenancy Bill) लागू करने जा रही है। बिल को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फिर कवायद शुरू की है।
50 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
48 घंटे बाद दोबारा शुरू होगा मानसून का तांडव, सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
प्रदेश में जारी बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले जो सिस्टम थे, वह आगे बढ़ गए है। आगे भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। इसके कारण अगले 5 दिन तेज बारिश की उम्मीद कम है लेकिन मंगलवार से पूर्वी हिस्से में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
57 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
एमपी में PM मोदी, लाड़ली बहनों को देंगे सौगात, पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास भी
मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य समृद्धि का मंत्र दे सकते हैं। सबकुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश से 'सशक्त नारी, समृद्ध अभियान' को हरी झंडी देंगे।
43 views • 1 hour ago
Richa Gupta
उज्जैन में 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान का समापन, कमलनाथ और सचिन पायलट होंगे शामिल
मध्यप्रदेश में चल रहे कांग्रेस के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान का समापन अब उज्जैन में होने जा रहा है। इस अभियान के अंतिम चरण के कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, साथ ही राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल होंगे।
63 views • 2 hours ago
...