त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार
अगहन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 1 hour ago
20
0
...

अगहन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका त्रिनेत्र और त्रिपुंड से शृंगार किया गया। भस्म आरती में भक्तों ने आलौकिक शृंगार में दर्शन दिए। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अगहन माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के धारण कराया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का त्रिपुंड और त्रिनेत्र से शृंगार किया गया था। यह शृंगार इतना खास था कि इससे बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप नजर आने लगा। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार
अगहन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
20 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर ED का छापा
इंदौर स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कॉलेज पर छापामार कार्रवाई की है।
41 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
VIT यूनिवर्सिटी विवाद, छात्रों के फूटे गुस्से के बाद CM डॉ. मोहन यादव का एक्शन,इन दो मंत्रियों को तुरंत भेजा
सीहोर की वीआईटी (VIT) यूनिवर्सिटी में खराब भोजन और दूषित पानी को लेकर भड़के छात्रों के प्रदर्शन ने अब बड़ा रूप ले लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीहोर की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर को तुरंत यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्रों से बात करने और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री को भी मौके पर भेजा जाएगा।
26 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
MP की बिटिया आयशा सना कुरैशी बनी मिस इंडिया पोलैंड-2025, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिलाई जीत
आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड में आयोजित 'मिस इंडिया पोलैंड-2025' प्रतियोगिता में खिताब जीता है। इस तरह उन्होंने एमपी ही नहीं, बल्कि देशभर का नाम रोशन किया है।
23 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भक्तों के लिए खुशखबरी: नए साल में महाकाल भस्म आरती होगी चलायमान
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग को ब्लाक कर दिया गया है। भीड़ भरे इन दिनों में आफलाइन अनुमति व्यवस्था भी स्थगित रहेगी।
60 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
MP की वोटर लिस्ट में बॉलीवुड एंट्री! SIR टीम हैरान
मध्य प्रदेश के आगर नगर में SIR सर्वे के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पारदी समुदाय के दो वार्डों में बच्चों का नामकरण फिल्मी अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम पर रखने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
57 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
'ब्राह्मण बहू' चाहिए वाले IAS संतोष वर्मा को सरकार ने किया सस्पेंड
आईएएस संतोष वर्मा को ब्राह्मण बहू वाले विवाद पर सरकार ने नोटिस जारी किया है। साथ ही बुधवार देर रात उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। उनके बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी रोष था।
85 views • 3 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद एक्शन में पुलिस विभाग, भोपाल पुलिस कमिश्नर का देर रात औचक निरीक्षण
सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने देर रात कई थानों का औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
59 views • 4 hours ago
Richa Gupta
उज्जैन से होने वाला प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में नई इबारत लिखेगा - सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन से होने वाला विशेष प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में नई इबारत लिखेगा। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
64 views • 4 hours ago
Richa Gupta
शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का आज से शुभारंभ
शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का आज से शुभारंभ हो गया है। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में बड़ी राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
78 views • 6 hours ago
...